Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Bethlehem Kudumba Unit: 300 करोड़ कमाने वाली मलया…
Bethlehem Kudumba Unit ( Image Source - Social Media )
Bethlehem Kudumba Unit ( Image Source - Social Media )
ओटीटी Featured

Bethlehem Kudumba Unit: 300 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म, अब हिंदी में OTT पर

Bethlehem Kudumba Unit: मलयालम फिल्म Bethlehem Kudumba Unit उम्र के फासले, प्यार और पारिवारिक दबावों के बीच एक भावनात्मक रिश्ते की कहानी है। फिल्म में एक कैटरिंग सर्विस चलाने वाले जस्टिन और कॉलेज छात्रा एशले के प्यार, बिछड़ने और सालों बाद दोबारा मिलने की कहानी दिखाई गई है।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 05:25 PM · अपडेट: 28 Sep 2026, 05:34 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bethlehem Kudumba Unit: कहते हैं कि प्यार किसी उम्र, धर्म या जाति का मोहताज नहीं होता, लेकिन क्या व्यावहारिक जिंदगी में समाज इसे इतनी आसानी से स्वीकार करता है? इसी संवेदनशील और उलझे हुए पहलू को पर्दे पर उतारती है मलयालम सिनेमा की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट'। सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब यह फिल्म OTT पर हिंदी दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। निविन पॉली और ममिता बैजू के अभिनय से सजी इस फिल्म को अगस्त में रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

बजट 25 करोड़, कमाई 320 करोड़ पार 

कमाई के मामले में इस फिल्म ने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी चौंका दिया है। महज ₹25 करोड़ के छोटे बजट में बनी 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' अब तक दुनियाभर में ₹327.27 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। यानी फिल्म ने अपनी लागत पर करीब 1209% का मुनाफा कमाया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ₹162.16 करोड़ की नेट कमाई की, जिसमें से अकेले केरल से करीब ₹150 करोड़ का शानदार बिजनेस आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ यह साल 2026 की सबसे बड़ी मलयालम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

आखिर क्या है फिल्म की कहानी ? 

कहानी के केंद्र में एशले (ममिता बैजू) नाम की एक कॉलेज स्टूडेंट है, जो अपने परिवार के साथ एर्नाकुलम के एक नए इलाके में शिफ्ट होती है। पुरानी जिंदगी छूटने के कारण वह शुरुआत में थोड़ी उदास और अलग-थलग रहती है। उसी के पड़ोस में रहता है जस्टिन (निविन पॉली)—जो 30 की उम्र पार कर चुका एक जाना-माना कैटरिंग सर्विस वाला है और अपने छोटे भाई जोएल के साथ रहता है। धीरे-धीरे एशले और जस्टिन के बीच बातचीत बढ़ती है और उम्र का बड़ा फासला होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। लेकिन समाज और परिवार की नज़रें इस रिश्ते को आसानी से स्वीकार नहीं करतीं।

सामाजिक दबाव और अधूरी मोहब्बत 

जब एशले के परिवार, खासकर उसकी माँ को इस रिश्ते की भनक लगती है, तो विरोध का दौर शुरू होता है। पारिवारिक दबाव, उम्र का अंतर और खुद जस्टिन की झिझक दोनों के बीच दूरी बना देती है। जस्टिन नहीं चाहता कि उसकी वजह से एशले का भविष्य खराब हो, इसलिए वह उसे भारी मन से समझाता है कि वह माँ की बात मानकर पढ़ाई/काम के सिलसिले में विदेश चली जाए। आखिरकार दोनों अलग हो जाते हैं और एशले विदेश चली जाती है। OTT पर हिंदी डबिंग का इंतज़ार सिनेमाघरों में 37 दिनों से लगातार अपनी पकड़ बनाए रखने के बाद, अब मेकर्स इसे OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब वर्जन के साथ उतारने की तैयारी कर रहे हैं। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए यह घर बैठे एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव साबित होने वाला है।

सालों बाद फिर टकराईं निगाहें 

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब बरसों बाद एशले वापस केरल लौटती है। इत्तेफाक से पड़ोस में जस्टिन के भाई जोएल की शादी का माहौल है। शादी के इस जश्न में एशले और जस्टिन एक बार फिर आमने-सामने आते हैं, और सालों से दबा हुआ प्यार एक बार फिर सतह पर आ जाता है। स्थानीय दोस्तों के बीच एशले यह कबूल करती है कि वह आज तक उस ब्रेकअप से उबर नहीं पाई है। तभी उसे पता चलता है कि जस्टिन की हालत भी उससे अलग नहीं थी - उसने न सिर्फ एशले की यादों को संभाले रखा, बल्कि एशले के कहने पर सालों पहले छोड़ी शराब को दोबारा हाथ तक नहीं लगाया। क्या सालों बाद मिला यह दूसरा मौका इस अधूरी कहानी को पूरा कर पाएगा? या फिर किस्मत को कुछ और ही मंजूर है? इसका जवाब तो फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें