Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Railway Theft Case: बाइक चोर ने कबूली लाइन से तार और लोहे की चोरी MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
W 𝕏 f
होम ओटीटी Irumudi OTT : बेटी की तलाश में पिता, नेटफ्लिक्स प…
Irumudi Poster ( Image Source - Social Media )
Irumudi Poster ( Image Source - Social Media )
ओटीटी

Irumudi OTT : बेटी की तलाश में पिता, नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएगी फिल्म

Irumudi OTT: रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी एक पिता की है, जो अपनी लापता बेटी की तलाश के दौरान लड़कियों के शोषण का सच सामने लाता है।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
14 Sep 2026, 05:27 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Irumudi OTT: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि तेजा की फिल्म इरुमुडी सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। 21 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। Film की कहानी एक ऐसे पिता की है, जो अपनी बेटी के लापता होने के बाद उसके पीछे छिपे सच को सामने लाने की कोशिश करता है।

इस दिन नेटफ्लिक्स पर आएगी इरुमुडी 

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ का डिजिटल प्रीमियर Netflix पर होगा। फिल्म की स्ट्रीमिंग 18 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। फिल्म की आधिकारिक लिस्टिंग भी प्लेटफॉर्म के कैटलॉग में उपलब्ध है। ऐसे में सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शक अब इसे घर बैठे देख सकेंगे। 

क्या है इरुमुडी की कहानी ? 

फिल्म की कहानी त्रिनाथ रामा कासु के इर्द-गिर्द घूमती है। वह पोलुरु में अपनी पत्नी कावेरी और बेटी मणिकंता के साथ रहते हैं। त्रिनाथ उन लड़कियों के लिए आवाज उठाते हैं, जिन्हें गलत व्यवहार या अन्याय का सामना करना पड़ता है। हालांकि, उनके दोस्त गोपाराजू की सोच इससे अलग है। वह परिवार की इज्जत के नाम पर ऐसे मामलों को दबाने की बात करता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब मणिकंता की सहेली गायत्री एक खास क्लास में जाने के बाद बदली हुई नजर आती है। मणिकंता को कुछ गड़बड़ महसूस होती है और वह मामले की तह तक जाने का फैसला करती है।

लड़कियों के शोषण का खुलासा 

मणिकंता की जांच में सामने आता है कि टीचर धनलक्ष्मी और बुज्जी राजू कई स्कूली लड़कियों का फायदा उठा रहे हैं। जो लड़कियां इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करती हैं, उन्हें डराया-धमकाया जाता है। मणिकंता इस सच्चाई को उजागर करने की कोशिश करती है, लेकिन इससे पहले कि वह पूरी बात सामने ला सके, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो जाती है। इसके बाद उसके पिता त्रिनाथ को एक ऑडियो मैसेज मिलता है, जिसे मणिकंता ने चुपके से भेजा था। इस मैसेज से त्रिनाथ को बेटी के साथ हुई घटना और उसके पीछे छिपे लोगों के बारे में पता चलता है। मामले में गोपाराजू की भूमिका भी सामने आती है। इसके बाद त्रिनाथ जिम्मेदार लोगों का सामना करते हैं और पीड़ित लड़कियों को डर के खिलाफ खड़े होने का हौसला देते हैं। 

रवि तेजा की फिल्म में कौन-कौन है ? 

‘इरुमुडी’ में रवि तेजा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार, बेबी नक्षत्र, अजय घोष, जबरदस्त कोमाराम, रमेश इंदिरा, स्वासिका, लक्ष्मण मीसाला, सुरभि प्रभावती, सैम और प्रणीता देव जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और रविशंकर ने किया है। जीवी प्रकाश कुमार ने संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। विष्णु सरमा सिनेमैटोग्राफर और प्रवीण पुडी एडिटर हैं।

रवि तेजा के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

‘इरुमुडी’ के बाद रवि तेजा के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह निर्देशक हसित गोली के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं। इस फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू और शिरीष प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स इसे 2027 की संक्रांति पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा, रवि तेजा के निर्देशक विवेक आत्रेय के साथ एक हॉरर फिल्म में काम करने की भी चर्चा है। विवेक आत्रेय ‘सारिपोधा शनिवारम’ के लिए जाने जाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें