Wednesday, 28 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना Municipal Corporation: राजधानी में अब सड़क या नालियों में मलबा फेंका तो खैर नहीं! रायपुर नगर निगम लाया कड़े नियम, 1 लाख तक जुर्माने का प्रस्ताव POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Sigma OTT Release: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म…
Sigma Movie Poster (Image Source: Social Media)
Sigma Movie Poster (Image Source: Social Media)
ओटीटी

Sigma OTT Release: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म, जाने किस प्लेटफार्म पर 

Sigma OTT Release: जेसन संजय के निर्देशन में बनी संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला स्टारर फिल्म ‘सिग्मा’ 30 अक्टूबर को Netflix पर रिलीज होगी। यह तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म हिंदी समेत पांच भाषाओं में उपलब्ध होगी।

क
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 01:21 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sigma OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब तमिल फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है। संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला स्टारर इस फिल्म में एक्शन, Comedy और डकैती की कहानी देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन जेसन संजय ने किया है। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।

क्या है सिग्मा की कहानी? 

सिग्मा की कहानी गुरु नाम के एक रेडियो होस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने पिता के कर्ज से परेशान है और पुश्तैनी घर को बचाने के लिए पैसों का इंतजाम करने में जुटा है। इसी कोशिश में वह अंडरग्राउंड जुए की दुनिया तक पहुंच जाता है, जहां उसके हाथ एक ऐसी पेन ड्राइव लगती है, जो उसकी जिंदगी बदल देती है। इस पेन ड्राइव में 500 करोड़ रुपये के सिंथेटिक ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ी जानकारी होती है। इसके बाद गुरु का सामना कोतलापट्टी वीरय्या रेड्डी और उसके साथी एझिल से होता है। खतरनाक आपराधिक नेटवर्क के बीच फंसने के बाद गुरु पीछे हटने के बजाय मुकाबला करने का फैसला करता है। एक्शन, अपराध और कॉमेडी के मेल से बनी यह फिल्म अब ओटीटी पर दर्शकों के सामने होगी। ऐसे में जो लोग घर बैठे सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, वे इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर सकते हैं।

OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? 
फिल्म सिग्मा 30 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शक जल्द ही इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। फिल्म को तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। इससे अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों को फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

स्टार कास्ट और निर्देशन 

2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में संदीप किशन ने गुरु की भूमिका निभाई है। फारिया अब्दुल्ला भी अहम किरदार में नजर आती हैं। फिल्म में राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अनबू थसन, योग जापी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी जेसन संजय ने संभाली है। यह उनके निर्देशन करियर की पहली फिल्म है। इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और जेएसजे मीडिया एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले सुबास्करन ने किया है। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत और एडिटिंग प्रवीण केएल ने की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें