Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय देश में बड़ा साइबर फ्रॉड : सीबीआई ने पकड़ी सुप्री…
देश में बड़ा साइबर फ्रॉड
देश में बड़ा साइबर फ्रॉड
राष्ट्रीय

देश में बड़ा साइबर फ्रॉड : सीबीआई ने पकड़ी सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों को ठगा

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग को सीबीआई ने दबोचा है। आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हूबहू नकली वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए। सुप्रीम कोर्ट की शिकायत पर सीबीआई ने 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है।

विशेष संवाददाता
25 Jun 2026, 02:48 PM
नई दिल्ली
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराने और ठगने वाले एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गैंग ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए भारत के सुप्रीम कोर्ट की ही एक हूबहू दिखने वाली नकली वेबसाइट बना डाली थी. इसी वेबसाइट का डर दिखाकर आरोपियों ने 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए. सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीबीआई ने देश के 16 राज्यों में एक साथ 80 से ज्यादा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है.

जाली अदालती आदेशों से डराता था गिरोह, ऐसे खुली पोल

 जांच में पता चला है कि इस बड़े रैकेट को पकड़ने के लिए सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-VI नाम से एक विशेष अभियान चलाया. इसके लिए 60 विशेष टीमें बनाई गईं, जिन्होंने दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक साथ दबिश दी. ठगों ने एक ऐसा डोमेन यानी इंटरनेट एड्रेस खरीदा था जो बिल्कुल सुप्रीम कोर्ट की असली वेबसाइट जैसा दिखता था. डिजिटल अरेस्ट यानी जब साइबर ठग वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस या जज बताकर पीड़ित को घर में ही बंधक बने रहने का नाटक रचते हैं, उस दौरान वे इसी नकली वेबसाइट पर जाली अदालती आदेश और समन अपलोड कर देते थे ताकि सामने वाले को लगे कि सब कुछ असली है.

शेल कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स से विदेश भेजे जा रहे थे पैसे

सीबीआई ने इस कार्रवाई के दौरान चेन्नई से बी. नरेश और कोलकाता से संजीब साहा को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी फर्जी कंपनियां यानी शेल कंपनियां बनाने और म्यूल बैंक खाते खोलने के एक्सपर्ट हैं. म्यूल बैंक खाते वे अकाउंट होते हैं जो दूसरों के नाम पर धोखे से खोले जाते हैं ताकि ठगी की रकम को इधर-उधर छिपाया जा सके. इन दोनों ने करीब 2 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी. जांच में पता चला है कि इस गैंग के तार विदेशों से भी जुड़े हैं और इन्होंने भारतीय नागरिकों के अलावा विदेशी लोगों को भी अपना शिकार बनाया है. मौके से कई मोबाइल फोन और बैंक रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं.

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें