Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर बिजली बिल विवाद : रायपुर में सहायक यंत्री को धमकी…
रायपुर बिजली बिल विवाद
रायपुर बिजली बिल विवाद
रायपुर

बिजली बिल विवाद : रायपुर में सहायक यंत्री को धमकी, उपभोक्ता पर केस दर्ज

रायपुर में अधिक बिजली बिल को लेकर हुए विवाद के बाद एक उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने बिजली विभाग के सहायक यंत्री और कर्मचारियों से गाली-गलौज की, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और मारपीट की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 12:40 PM · अपडेट: 01 Jul 2026, 09:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में बिजली बिल को लेकर हुए विवाद ने कानूनी रूप ले लिया है। अधिक बिजली बिल आने से नाराज एक उपभोक्ता पर बिजली विभाग के सहायक यंत्री के साथ अभद्र व्यवहार, शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शास्त्री चौक जोन स्थित बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री मुकेश त्रिपाठी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 जून 2026 की रात करीब 8 बजे वह कार्यालय में अंतिम बिजली बिलों की जांच से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अरुण भद्रा नामक व्यक्ति अपने बिजली बिल की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचा।

मीटर रीडिंग को लेकर हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि उसके बिजली मीटर की रीडिंग गलत दर्ज की गई है और इसी कारण उसका कनेक्शन भी बिना वजह काट दिया गया। सहायक यंत्री ने विभाग के 'प्रकाश' एप के जरिए संबंधित उपभोक्ता के बीपी नंबर की रीडिंग दिखाकर पूरी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया। आरोप है कि जानकारी दिखाने के बावजूद उपभोक्ता शांत नहीं हुआ और कार्यालय में ही गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने खुद को प्रभावशाली राजनेता बताते हुए 20 से 25 लोगों को बुलाकर मारपीट कराने की धमकी दी।

खुद को नेता बताकर दी मारपीट की धमकी 

इतना ही नहीं, कार्यालय में मौजूद ऑपरेटर मनीष खेंदूलकर के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के समय कार्यालय में कनिष्ठ यंत्री योगेश साहू, कुणाल दीप और ऑपरेटर मनीष खेंदूलकर मौजूद थे। शिकायत में इन्हें प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अरुण भद्रा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें