Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय छोटे विवाद से बड़ा बवाल : बलालपुर में महिला से मा…
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला को घर से घसीटकर की गई मारपीट
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला को घर से घसीटकर की गई मारपीट
राष्ट्रीय

छोटे विवाद से बड़ा बवाल : बलालपुर में महिला से मारपीट मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

बलालपुर गांव में घूरे पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि परिवार के लोगों ने महिला को घर से बाहर निकालकर पेड़ से बांध दिया और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 03:59 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:23 AM
मुरैना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के बलालपुर गांव में घूरे पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक ही परिवार के लोगों ने 35 वर्षीय महिला को घर से बाहर घसीटकर निकाला और पेड़ से बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जमीन विवाद में शुरू हुई कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीमा पत्नी मुकेश कुशवाह अपने घर के पास बने घूरे पर गोबर डालने गई थीं। इसी दौरान परिवार की महिला महादेवी ने इसका विरोध किया। महादेवी का कहना था कि जिस जगह पर गोबर डाला जा रहा है, वह जमीन अब उनके हिस्से में है और वहां गोबर नहीं डाला जाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट में बदल गया। 

घर में घुसकर महिला से की गई मारपीट 

पीड़िता के अनुसार, विवाद के बाद महादेवी ने अपने पति राजेंद्र, बेटे कमल सिंह और बहू नीतू कुशवाह के साथ मिलकर उसके घर में प्रवेश किया। आरोप है कि सभी ने मिलकर सीमा के साथ मारपीट की और उसे जबरन घर से बाहर खींचकर ले गए। इसके बाद महिला को पेड़ से बांध दिया गया और डंडों से उसकी पिटाई की गई। इस दौरान महिला के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। 

पांच आरोपियों पर केस दर्ज

घटना के बाद मारपीट का वीडियो सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी और पीड़ित महिला आपस में देवरानी-जेठानी के रिश्ते में हैं। परिवार के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें