Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम फिल्में Box Office Collection: Hanuman Ansh ने 23वें दिन …
Hanuman Ansh movie poster
Hanuman Ansh movie poster
फिल्में

Box Office Collection: Hanuman Ansh ने 23वें दिन मचाया तहलका, कलेक्शन रहा शानदार

Box Office Collection: Hanuman Ansh’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की और कुल कलेक्शन 27.38 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर चर्चा से फिल्म को फायदा मिल रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
30 Aug 2026, 06:58 PM
मुंबई
Box Office Collection: Hanuman Ansh की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार जारी है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है और इसके गाने भी दर्शकों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म ने 23वें दिन भी अच्छा कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई 27 करोड़ रूपए के पार पहुंच चुकी है।

23वें दिन कितना रहा कलेक्शन ? 

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, Hanuman Ansh ने रिलीज के 23वें दिन करीब 9.25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म को 4,137 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 53 फीसदी रही। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 27.38 करोड़ रूपए बताई जा रही है। Release के शुरुआती दिनों में फिल्म की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद के हफ्तों में कलेक्शन में खासा सुधार देखने को मिला। पहले हफ्ते में Film ने करीब 1.08 करोड़ रूपए कमाए। दूसरे हफ्ते में इसका कारोबार लगभग 40 लाख रूपए रहा, जबकि तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। 

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है कहानी

Hanuman Ansh का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका Runtime करीब 2 घंटे 30 मिनट है। फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवार, अनिल रस्तोगी, गुल्शन पांडे और मनीष चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। शोभिनव सत्या ने इसी फिल्म से अभिनय की शुरुआत की है। उनके अभिनय को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बात कही जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें