Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › फिल्में › Box Office Collection: 110 करोड़ की ओपनिंग के बाद…
Box Office Collections
Box Office Collections
फिल्में

Box Office Collection: 110 करोड़ की ओपनिंग के बाद भी KGF 2 से पीछे रही Toxic

Box Office Collection: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 110 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, लेकिन इसके बावजूद वह ‘KGF चैप्टर 2’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी।

क
प्रकाशित: 27 Aug 2026, 06:02 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 11:35 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Box Office Collection: South Cinema के सुपरस्टार Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ साबित कर दी, लेकिन इसके बावजूद यश अपनी ही पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF Chapter 2 का पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहे।

पहले दिन की कमाई का पूरा हिसाब-किताब 

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, Toxic ने रिलीज के पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ रुपए का शुद्ध कारोबार किया। अगर Gross Collection की बात करें तो यह आंकड़ा 120.75 करोड़ रुपए तक पहुंचता है। वहीं, दुनियाभर में Film ने पहले ही दिन लगभग 140 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की है। इसके उलट, साल 2022 में आई  KGF Chapter 2 ने भारत में अपने पहले दिन 116 करोड़ रुपए का Net Collection किया था। यानी 110 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने के बावजूद Toxic, KGF 2 से थोड़ी पीछे रह गई।

बजट दोगुना, राह आसान नहीं 

KGF Chapter 2 का कुल Lifetime Worldwide Collection 1,215 करोड़ रुपए रहा था और उस Film का बजट करीब 100 करोड़ था। दूसरी ओर, Toxic को बनाने में मेकर्स ने लगभग 200 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट लगाया है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने और All Time Blockbuster बनने के लिए लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना होगा। अगर आने वाले दिनों में फिल्म को दर्शकों का सकारात्मक World Of Mouth मिलता है, तो तीन-चार हफ्तों की मजबूत कमाई के दम पर यह KGF 2 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट्स और एक्सपर्ट्स की राय 

अक्षय राठी (ट्रेड एक्सपर्ट): फिल्म ने मास सेंटर्स, खासकर कर्नाटक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। कर्नाटक में यह KGF 2 के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है, लेकिन बजट की भरपाई के लिए पहला वीकेंड बेहद मजबूत होना जरूरी है। 
तरण आदर्श (फिल्म क्रिटिक): 4 साल के लंबे इंतजार के बाद यश की वापसी दमदार रही है और फिल्म की Advanced Booking को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा गया।
रमेश बाला (स्वतंत्र ट्रेड एनालिस्ट): अगर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता रहता है, तो इसमें नॉर्थ और साउथ दोनों ही मार्केट में नए कीर्तिमान स्थापित करने का पूरा दम-खम है।

स्टार कास्ट और इंटरनेशनल एक्शन का तड़का 

Toxic की सबसे खास बात इसका निर्देशन है। इस बड़े बजट की Action Drama का डायरेक्शन मशहूर फीमेल डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने किया है। KVN PRODUCTIONS के बैनर तले बनी इस फिल्म को मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि अन्य भाषाओं में इसे डब करके उतारा गया है।

और भी पढ़ें:- यश की टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार देख फैंस हुए उत्साहित

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें