Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
W 𝕏 f
होम गरियाबंद भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल …
भूतेश्वरनाथ से लौट बस पुल में धसी
भूतेश्वरनाथ से लौट बस पुल में धसी
गरियाबंद

भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल किनारे फंसी, बड़ा हादसा टला, एक राहगीर घायल

जिले के मरौदा गांव स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस भकुर्रा मार्ग के पास हादसे का शिकार हो गई। पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इस हादसे में सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर घायल हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 06:29 PM
गरियाबंद
जिले के मरौदा गांव स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस भकुर्रा मार्ग के पास हादसे का शिकार हो गई। पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई। इस हादसे में सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर घायल हो गया।  
जानकारी के मुताबिक, रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर बस भूतेश्वरनाथ धाम पहुंची थी। दर्शन के बाद श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तभी भकुर्रा मार्ग स्थित पुल के पास यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया, जिससे बस के सामने का कांच टूट गया। 

घटना स्थल में वाहनों की लम्बा कतार 

बस दुर्घटना के बाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद भी सड़क पर आवागमन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका।  
   वाहनों की लम्बी कतार लगी 

बस में करीब 54 श्रद्धालु सुरक्षित 

हादसे के समय बस में करीब 54 श्रद्धालु सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हालांकि बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

दुसरा सोमवार के चलते श्रद्धालु की भीड़ 

सावन माह का दूसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भूतेश्वरनाथ धाम पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद लगे जाम से धाम जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं और बुजुर्ग यात्री सड़क किनारे बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते नजर आए। 

बस को हटाने का प्रयास जारी 

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम बस को सुरक्षित तरीके से हटाने और मार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास में लगी हुई है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही व्यवस्था सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें