Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बिलासपुर बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही …
आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत
आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत
🔴 BREAKING बिलासपुर

बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 05:46 PM
बिलासपुर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

खेत से कम खत्म कर लौट रही थी मृतका 

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेलर बरभाठा निवासी हीराबाई धुरी और सुग्रीव धुरी खेत में रोपा लगाने के लिए गए हुए थे। बारिश के मौसम के बीच दोनों खेत का काम पूरा करने के बाद वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने के बाद दोनों ग्रामीण मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही मदद पहुंचाई और दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  

सिम्स में इलाज के दौरान मौत 

घायलों को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल ग्रामीण सुग्रीव धुरी का इलाज अस्पताल में जारी है।  चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।हीराबाई धुरी की मौत की खबर मिलते ही सेलर बरभाठा गांव में मातम छा गया। 

हादसे के बाद गांव में शोक का लहर 

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है। प्रशासन लगातार लोगों को सलाह देता है कि खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खासकर बारिश के समय आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें