Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › रेलवे ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप, भिलाई के …
भिलाई रेलवे PP यार्ड में CBI कार्रवाई
भिलाई रेलवे PP यार्ड में CBI कार्रवाई
दुर्ग संभाग

रेलवे ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप, भिलाई के PP यार्ड में CBI का छापा

भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे PP यार्ड में ठेकेदार से रिश्वत मांगने की शिकायत पर CBI ने सीनियर DME अनमोल उइके के कार्यालय में दबिश दी। टीम ने टेंडर, बिल, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई को लेकर CBI की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 04:46 PM · अपडेट: 25 Sep 2026, 10:22 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में गुरुवार शाम सीबीआई की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रेलवे के एक ठेकेदार की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर DME) अनमोल उइके के कार्यालय में दबिश दी। गुरुवार शाम शुरू हुई जांच शुक्रवार दोपहर तक चलती रही। 
हालांकि पूरे मामले को लेकर सीबीआई की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। रिश्वत की शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल सूत्रों के मुताबिक, रेलवे के ठेके पर काम करने वाले दीपक वर्मा ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की थी। आरोप है कि नए काम का ठेका देने और पहले किए गए कार्यों के लंबित बिल पास कराने के बदले सीनियर डीएमई अनमोल उइके ने रिश्वत की मांग की थी।

केमिकल लगे नोटों के साथ ठेकेदार को भेजा

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने अपने स्तर पर इसकी प्रारंभिक जांच की और इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की तैयारी की गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने ठेकेदार को केमिकल लगे नोटों से भरा लिफाफा देकर संबंधित अधिकारी के पास भेजा था। आरोप है कि जैसे ही अधिकारी ने लिफाफा लिया, पहले से मौजूद सीबीआई की टीम ने कार्यालय में दबिश दे दी। इसके बाद अधिकारी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें केमिकल का रंग आने की बात सूत्रों के हवाले से सामने आई है। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सीबीआई की टीम गुरुवार शाम करीब पांच बजे पीपी यार्ड पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई में करीब 10 अधिकारी शामिल थे। इनमें दिल्ली के अलावा रायपुर और दुर्ग से पहुंचे अधिकारी भी बताए जा रहे हैं। 

टेंडर, बिल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच

टीम ने कार्यालय को जांच के दायरे में लेते हुए वहां मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की। कार्रवाई के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने टेंडर से जुड़ी फाइलों, पुराने कार्यों के रिकॉर्ड, लंबित बिलों और रजिस्टरों को खंगाला। इसके साथ ही कार्यालय में मौजूद कुछ अधिकारियों के मोबाइल और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। सीबीआई ने सीनियर डीएमई अनमोल उइके से पूछताछ भी की। जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री का परीक्षण किया गया। चरोदा स्थित पीपी यार्ड रेलवे के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। भिलाई स्टील प्लांट के लिए आयरन ओर और कोक लेकर पहुंचने वाली मालगाड़ियों के रैक खाली होने के बाद यहां वैगन की जांच की जाती है। एनएसपीसीएल के लिए कोक लेकर आने वाली मालगाड़ियों के वैगन भी यहां जांचे जाते हैं। 

ठेके के जरिए कराए जाते हैं कई काम

किसी वैगन में टूट-फूट या तकनीकी खराबी मिलने पर उसकी मरम्मत कराई जाती है। पीपी यार्ड में वैगन की जांच और मरम्मत से जुड़े कई काम अलग-अलग ठेकों के माध्यम से कराए जाते हैं। बताया जा रहा है कि इसी ठेका प्रक्रिया और पहले किए गए काम के भुगतान से जुड़ा विवाद रिश्वत की शिकायत की वजह बना। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नए काम और पुराने बिलों के भुगतान के एवज में उससे रकम मांगी गई थी। पीपी यार्ड में सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी फैलते ही रायपुर रेल मंडल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई। खासतौर पर टेंडर, ठेके और बिलों के भुगतान से जुड़े मामलों को लेकर रेलवे महकमे में हलचल बनी रही।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

गुरुवार शाम शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार दोपहर तक जारी रहने की जानकारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कार्रवाई के दौरान कितनी रकम बरामद की गई है या सीबीआई ने कौन-कौन से दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। मामले में आगे किसी गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सीबीआई का बयान आने के बाद ही कार्रवाई और जांच की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें