Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) रंग बदला, हालात नहीं बदले : मोबाइल मेडिकल यूनिट प…
मेडिकल वैन और स्वास्थ्य जांच सामग्री
मेडिकल वैन और स्वास्थ्य जांच सामग्री
जगदलपुर (बस्तर)

रंग बदला, हालात नहीं बदले : मोबाइल मेडिकल यूनिट पर मरकाम का आरोप, बोले- मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा 

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, दवाओं और जांच सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 05:51 PM
जगदलपुर
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत बस्तर संभाग के नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) की व्यवस्था को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि सरकार बदलने के बाद मोबाइल मेडिकल यूनिट की बसों का रंग और तस्वीरें जरूर बदल दी गईं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी मूल समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी और जरूरी संसाधनों का अभाव मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है।

2020 में शुरू हुई थी योजना 

मोहन मरकाम ने कहा कि वर्ष 2020 में तत्कालीन भूपेश सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश के कई जिलों से मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इनमें दवाओं की कमी, जांच सुविधाओं का अभाव और अन्य संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं शामिल हैं। 

भुगतान जारी निरीक्षण नहीं होने का लगाया आरोप 

मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि सरकार संबंधित कंपनी को हर महीने भुगतान कर रही है, लेकिन जहां से शिकायतें मिल रही हैं वहां नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग की कि मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार को जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को सही समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

CBC मशीन खराब होने का दावा 

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट में जांच से जुड़ी मशीनें खराब पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इन यूनिट में 42 प्रकार के पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब कई स्थानों पर मरीजों को पूरी जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि संबंधित कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच कर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें