Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला …
रायगढ़ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और उसके गहने गिरवी रखकर रुपये हड़पने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को भरोसे में लिया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता था। पुलिस ने उसे जांजगीर-चांपा से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 03:26 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 09:15 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झूठा वादा कर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके गहने गिरवी रखकर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़िता शहर की एक दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में काम करती है।
वह अपने पति से अलग रह रही थी। जनवरी 2025 में उसकी पहचान गोरखा निवासी 34 वर्षीय सुल्तान खान से हुई, जो अक्सर उस दुकान पर खरीदारी करने आता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मोबाइल पर संपर्क होने लगा। शिकायत में महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी करने का वादा किया।

गहने गिरवी रखकर रुपए अपने पास रखे

महिला ने उसे पहले ही बता दिया था कि उसकी शादी हो चुकी है और घरेलू विवाद के कारण वह पति से अलग रह रही है। इसके बावजूद आरोपी ने उसे अपनाने और शादी करने का भरोसा दिलाया। महिला का आरोप है कि 21 फरवरी 2025 को आरोपी उसके किराये के मकान पहुंचा और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 18 अगस्त 2025 को आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर उसके गहने मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखवाए। गहने गिरवी रखने के बदले मिले 10 हजार रुपए आरोपी ने अपने पास रख लिए और वापस नहीं किए। 

आरोपी पहले से शादीशुदा निकला 

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब उसने इस बारे में सवाल किया तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में जब महिला ने 8 जनवरी 2026 को शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला को डराना-धमकाना भी शुरू कर दिया। लगातार परेशान किए जाने से भयभीत होकर महिला ने अपना किराये का मकान भी बदल लिया। इसके बाद उसने महिला थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

ट्रेलर चलाते समय पुलिस ने दबोचा

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि वह घर छोड़कर फरार है और ट्रेलर चालक के रूप में काम कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर महिला थाना और खरसिया चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिर्रा में दबिश दी और ट्रेलर चलाते समय आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें