Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर…
साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए

डीडी नगर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक खातों से 3.94 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, चेक बुक और नगद राशि बरामद की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 03:23 PM · अपडेट: 22 Jul 2026, 08:35 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और डी डी नगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल हैक कर बैंक खातों से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल, चेक बुक और नगद राशि बरामद की है। कंचनगंगा फेस-02 डीडी नगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु दत्त बघेल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर कई संदिग्ध मैसेज आए थे। 

मैसेज खोलने के बाद उनके यूको बैंक और एक्सिस बैंक खातों से अचानक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने लगे। पीड़ित के बैंक खातों से 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच कुल 3 लाख 94 हजार रुपए निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से झारखंड तक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन, तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन झारखंड के बोकारो जिले में मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

फर्जी लिंक भेजकर करते थे साइबर ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों के मोबाइल पर फर्जी संदेश भेजते थे। मैसेज के जरिए मोबाइल हैक करने के बाद बैंक खातों से अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर पैसे निकाल लेते थे।

दो मोबाइल, चेक बुक और नगद राशि जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल, 1 चेक बुक और 2 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। अब पुलिस इनके डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया आईडी और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें