Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर स्कूटी को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौके पर ही मौत एक गंभीर रूप से घायल चाकूबाजी : चार्जर-माइक को लेकर विवाद के बाद युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार सोनम वांगचुक का अनशन : सेहत बिगड़ी, दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर स्कूटी को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौके पर ही मौत एक गंभीर रूप से घायल चाकूबाजी : चार्जर-माइक को लेकर विवाद के बाद युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार सोनम वांगचुक का अनशन : सेहत बिगड़ी, दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) चाकूबाजी : चार्जर-माइक को लेकर विवाद के बाद युवक …
जगदलपुर चाकूबाजी आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर चाकूबाजी आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

चाकूबाजी : चार्जर-माइक को लेकर विवाद के बाद युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर में मोबाइल चार्जर और माइक वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक के पेट में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने चाकू बरामद कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 01:06 PM
जगदलपुर
जगदलपुर शहर में मोबाइल चार्जर और माइक वापस मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। सामान लौटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
पुलिस के अनुसार, घटना 13 जुलाई की है। महारानी वार्ड निवासी पीड़ित युवक अपना मोबाइल चार्जर और माइक वापस लेने के लिए आरोपी देव कुड़ियम उर्फ कोदू के पास गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर देव कुड़ियम ने युवक के साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

पेट में चाकू लगने से युवक हुआ घायल

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से युवक के पेट के बाएं हिस्से में वार कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 

सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हमला करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। 
पुलिस ने बताया कि आरोपी देव कुड़ियम पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ गृह अतिचार, घर में आग लगाने और चोरी जैसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें