Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह 3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह 3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात मे…
भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत
भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। पुलिस, ODRAF और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 06:54 PM
पुरी
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रथों के दर्शन और उन्हें खींचने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतक श्रद्धालु को सांस लेने में परेशानी होने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को तत्काल इलाज के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल समेत आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया।

बड़ा डांडा पर बढ़ा भीड़ का दबाव 

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पुरी के बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और रथ खींचने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। कुछ ही देर में हालात बिगड़ गए और कई श्रद्धालु भीड़ के बीच गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। 

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमें 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

सामने आए घटना के वीडियो 

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें भारी भीड़ और बिगड़ते हालात दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में बड़ा डांडा क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में सड़क पर बिखरी चप्पलें और सामान दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों और घायलों की संख्या को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें