Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बड़ा कदम : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का …
शराब ठिकानों पर महिलाओं की कार्रवाई
शराब ठिकानों पर महिलाओं की कार्रवाई
राष्ट्रीय

बड़ा कदम : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का बड़ा एक्शन, गांव में खुद की कार्रवाई

शिवपुरी के कफार गांव में आदिवासी महिलाओं ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए उपकरण तोड़े और तैयार शराब व महुआ नष्ट कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि शराब की वजह से गांव में घरेलू हिंसा और विवाद बढ़ रहे थे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 04:56 PM
मध्य प्रदेश

शिवपुरी के कफार गांव में करीब दो हजार की आबादी के बीच महिलाओं ने एकजुट होकर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। हाथों में लाठियां लेकर वे शराब बनाने वाले ठिकानों पर पहुंचीं और कार्रवाई की। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। शराब की वजह से घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह और आर्थिक परेशानियां बढ़ रही थीं, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए। महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग को कई बार अवैध शराब की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

शराब भट्टियों पर पहुंचकर तोड़े उपकरण

महिलाओं ने गांव में चल रहे कई कच्ची शराब के ठिकानों पर पहुंचकर शराब बनाने के बर्तन और अन्य सामग्री तोड़ दी। तैयार शराब और महुआ को सड़क पर फेंककर नष्ट कर दिया गया।

समाज की बैठक में शराबबंदी का फैसला

आदिवासी सहरिया संगठन की बैठक में गांव में शराबबंदी को लेकर सामूहिक निर्णय लिया गया था। इसमें शराब पीने वालों पर 5,100 रुपये जुर्माने और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया गया था। ग्रामीण महिलाओं ने साफ कहा कि गांव में दोबारा कच्ची शराब बनाने की कोशिश हुई तो वे फिर एकजुट होकर इसका विरोध करेंगी। कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

गांव में गूंजा शराबबंदी का संदेश

कफार गांव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए साफ संदेश दिया कि गांव में अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही थीं। सामूहिक निर्णय के बाद शुरू की गई इस मुहिम को ग्रामीणों का भी समर्थन मिलने की बात कही जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें