Friday, 07 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना पिथौरा-बागबाहरा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, स…
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच करते हुए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जांच करते हुए
सरकारी सूचना

पिथौरा-बागबाहरा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, स्वच्छता में कमी पर नोटिस की तैयारी

महासमुंद के पिथौरा और बागबाहरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई होटल, ढाबों और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्वच्छता में कमी मिलने पर एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस देने की तैयारी की गई और पनीर का नमूना जांच के लिए लिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Aug 2026, 07:52 PM
महासमुंद
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर महासमुंद के निर्देशानुसार बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटल, ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा जिले के पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखंड में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण एवं जांच किया गया।

रेस्टोरेंट और ढाबों की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मेसर्स कोस्तुभ रेस्टोरेंट, मेसर्स विश्वा फैमिली ढाबा, मेसर्स छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा, मेसर्स तिवारी स्वीट्स, मेसर्स प्रतीक रेस्टोरेंट, मेसर्स पराग स्वीट्स, मेसर्स  Gen-2 रेस्टोरेंट एवं मेसर्स यश फैमिली ढाबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स यश फैमिली ढाबा में स्वच्छता का अभाव पाए जाने पर सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। साथ ही पनीर का एक प्रवर्तन नमूना जांच के लिए लिया गया।

खाद्य सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने एनालॉग पनीर के प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने तथा पनीर की खरीदी एवं उपयोग से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का उचित संधारण करने की जानकारी दी। इसके अलावा ईसी एक्टिविटी के अंतर्गत सभी प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित पाम्पलेट एवं पोस्टर वितरित कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें