Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय छात्रवृत्ति घोटाला : 99 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने…
CBI Bhopal कार्यालय की तस्वीर, छात्रवृत्ति घोटाला जांच मामला
CBI Bhopal कार्यालय की तस्वीर, छात्रवृत्ति घोटाला जांच मामला
राष्ट्रीय

छात्रवृत्ति घोटाला : 99 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप, CBI ने बैंक-कॉलेज गठजोड़ पर कसा शिकंजा

भोपाल में सरकारी छात्रवृत्ति योजना में करीब 99.48 लाख रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। CBI ने यूको बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और निजी कॉलेज से जुड़े लोगों समेत छह आरोपियों पर FIR दर्ज की है। आरोप है कि छात्रों की जानकारी के बिना फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति राशि निकाल ली गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 12:33 PM
भोपाल

सरकारी छात्रवृत्ति योजना में करीब 99.48 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। CBI ने यूको बैंक हबीबगंज शाखा के तत्कालीन अधिकारियों, निजी मैनेजमेंट कॉलेज से जुड़े लोगों समेत छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि MBA छात्रों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति राशि निकाल ली गई। 

CBI जांच के अनुसार, जनवरी 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच पूरा खेल चला। कॉलेज प्रबंधन और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 118 बैंक खाते खोले गए, जिनमें कई छात्रों की जानकारी के बिना खाते शामिल थे। इन खातों में आई छात्रवृत्ति राशि को एटीएम और ओटीपी के जरिए निकाला गया।

बैंक की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

मामले का खुलासा यूको बैंक के भोपाल जोनल कार्यालय को संदिग्ध लेनदेन मिलने के बाद हुआ। बैंक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर CBI ने जांच शुरू की। रिकॉर्ड और भुगतान दस्तावेजों की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं।

फर्जी दस्तावेजों से खोले गए बैंक खाते

CBI की एफआईआर में बताया गया है कि कई बैंक खातों के आवेदन पत्रों पर छात्रों के फर्जी हस्ताक्षर मिले। कुछ मामलों में KYC प्रक्रिया अधूरी थी, जबकि कई खातों में गलत दस्तावेजों के आधार पर बैंकिंग औपचारिकताएं पूरी की गईं।

कॉलेज कर्मचारियों के मोबाइल से निकाली गई रकम

जांच में सामने आया कि कई बैंक खातों में छात्रों के बजाय कॉलेज कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दर्ज थे। इससे खाते से जुड़े OTP उन्हीं के पास पहुंचते थे। वहीं, डेबिट कार्ड भी छात्रों को देने के बजाय कॉलेज कर्मचारी के पास रखे गए, जिनसे एटीएम के जरिए पैसे निकाले गए।

अन्य कॉलेजों तक पहुंच सकती है जांच

CBI ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसी तरह अन्य कॉलेजों और बैंक खातों के जरिए भी छात्रवृत्ति राशि का दुरुपयोग किया गया है। जांच के दौरान नए नाम सामने आने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें