Tuesday, 14 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में  बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में  बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग…
आग से जला टाटा एस वाहन
आग से जला टाटा एस वाहन
🔴 BREAKING रायपुर संभाग

बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मंदिर हसौद क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। वाहन मालिक जितेंद्र देवांगन रोज की तरह रात में अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी कर सो गए थे। रविवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि वाहन का पूरा हिस्सा राख हो गया और केवल लोहे का ढांचा ही बचा। घटना से परिवार में चिंता का माहौल है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 01:27 PM
आरंग
मंदिर हसौद क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। वाहन मालिक जितेंद्र देवांगन रोज की तरह रात में अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी कर सो गए थे। रविवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि वाहन का पूरा हिस्सा राख हो गया और केवल लोहे का ढांचा ही बचा। घटना से परिवार में चिंता का माहौल है।

पार्षद प्रतिनिधि के भाई का वाहन फूंका 

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद के वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद तुलसी देवांगन के बड़े भाई एवं पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र देवांगन की टाटा एस वाहन को निशाना बनाया गया। अज्ञात आरोपियों ने देर रात वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगजनी की इस घटना से जितेंद्र देवांगन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 

समोसा-बड़ा का व्यवसाय करते है 

बताया जा रहा है कि जितेंद्र देवांगन समोसा-बड़ा का व्यवसाय करते हैं और इसी काम के लिए टाटा एस वाहन का उपयोग करते थे। रोजाना की तरह शनिवार रात उन्होंने वाहन को घर के सामने खड़ा किया था। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर वाहन में आग लगा दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मंदिर हसौद पुलिस दिया 

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर वाहन में आग लगाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।

आगजनी की घटना से क्षेत्र में चिंता 

रिहायशी इलाके में खड़े वाहन को आग लगाने की घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगाने के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें