Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Ranchi Murder Case: स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका Ganja Smuggling: ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › रायपुर › एक्शन : हरियाणा भेजी जा रही थी खैर लकड़ी, रायपुर …
रायपुर में जब्त अवैध खैर लकड़ी
रायपुर में जब्त अवैध खैर लकड़ी
रायपुर

एक्शन : हरियाणा भेजी जा रही थी खैर लकड़ी, रायपुर में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कारोबार

रायपुर में वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से दो ट्रक से अधिक लकड़ी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में लकड़ी को हरियाणा भेजे जाने की बात सामने आई है। विभाग ने गोदाम सील कर तस्करी नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 03:48 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 02:09 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने दो ट्रक से अधिक मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की है। विभाग ने गोदाम को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद की गई खैर लकड़ी को हरियाणा भेजने की तैयारी थी। खैर की लकड़ी से मुख्य रूप से कत्था तैयार किया जाता है, जिसकी देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी मांग रहती है। इसी मांग का फायदा उठाकर अवैध कारोबार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई 

यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। संयुक्त अभियान में राज्य उड़नदस्ता के एसडीओ संदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व वाली टीम, रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष सामंतराय राय सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। वन विभाग के अनुसार, करीब पांच साल पहले भी इसी मामले से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ अवैध लकड़ी परिवहन का प्रकरण सामने आया था। उस समय एक ट्रक अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा गया था। मामले में राजसात की कार्रवाई की गई थी और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया था।

वन्यजीव अपराधों से भी जुड़े रहे हैं आरोप

विभाग ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहले भी कुछ वन्यजीव अपराधों से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। इनमें तेंदुए की खाल के अवैध व्यापार से जुड़े आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आगे की कार्रवाई संबंधित जांच एजेंसियों और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की गई है। वन विभाग अब जब्त की गई खैर लकड़ी के स्रोत, उसके परिवहन और इससे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें