Tuesday, 14 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में  बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में  बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित
W 𝕏 f
होम रायपुर स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट प…
रायपुर स्कूल चाकूबाजी घटना
रायपुर स्कूल चाकूबाजी घटना
🔴 BREAKING रायपुर

स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

रायपुर के फुंडहर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 12:40 PM
रायपुर
रायपुर के धरमपुरा क्षेत्र स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में सोमवार को मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र की जांघ में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अपने सहपाठी की ओर पानी की बोतल फेंक दी। जब छात्र ने इसका कारण पूछा तो आरोपी ने उसे बाहर मिलने की धमकी दी और कक्षा से बाहर चला गया। 

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार

इसके बाद स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों छात्र बाहर निकले। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर की पार्किंग में आरोपी छात्र और उसके साथियों ने पीड़ित छात्र को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान चाकू लगने से छात्र की जांघ में गहरी चोट आई। घटना के बाद घायल छात्र के साथियों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, हमले के बाद आरोपी छात्र और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद स्कूल परिसर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है। पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चाकू से हमला करने वाले छात्रों को जल्द हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें