Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Hockey League: हॉकी प्रतिभाओं को मिल…
130 players selected in CHL trials(Image Source: CGDPR)
130 players selected in CHL trials(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Hockey League: हॉकी प्रतिभाओं को मिला मंच, सीएचएल ट्रायल में 130 खिलाड़ियों का चयन

Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) के पहले सीजन के लिए रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल पूरा हो गया है। कुल 373 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 223 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब 8 अक्टूबर को होने वाले प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए छह फ्रेंचाइजी टीमें अपने खिलाड़ी चुनेंगी।

क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 12:22 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Hockey League: सीएचएल के पहले सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में संपन्न हआ। ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 223 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिवसीय चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया और लीग के पहले सीजन में जगह बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन ट्रायल स्थल पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों का खेल देखा, उनसे मुलाकात की और उन्हें अपने खेल को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मेहनत के माध्यम से अपने खेल को बेहतर बनाते रहें।

अरुण साव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
हॉकी प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच: अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए आयोजित चयन ट्रायल का सफल समापन राज्य की हॉकी प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 373 खिलाड़ियों का पंजीकरण और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राज्य में हॉकी को लेकर उत्साह और प्रतिभा दोनों मौजूद हैं। 130 खिलाड़ियों का शॉर्टलिस्ट होना इस प्रक्रिया का एक अहम परिणाम है। अब इन खिलाड़ियों को प्लेयर ड्राफ्ट के माध्यम से लीग की छह टीमों का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। हमारी सरकार का उ‌द्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल, आवश्यक अनुभव और आगे बढ़ने के अवसर मिलें।" उन्होंने सभी शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों को आगामी ड्राफ्ट और लीग के लिए शुभकामनाएँ दीं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और सचिव फिरोज अंसारी भी इस दौरान मौजूद थे।

 सीएचएल ड्राफ्ट में चुने जाएंगे खिलाड़ी

चयन ट्रायल के बाद अब लीग के पहले सीजन के लिए टीम गठन की दिशा में अगला महत्वपूर्ण चरण सीएचएल प्लेयर ड्राफ्ट होगा। 8 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होने वाले इस ड्राफ्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए 130 खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों में से छह फ्रेंचाइज़ी टीमें अपने-अपने खिलाड़ी दल का चयन करेंगी। इसके बाद लीग के पहले सीजन के लिए टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें