Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका River Accident: नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आए 12 वर्षीय मासूम की कनहर नदी में डूबने से मौत Fee Scam: 3 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लगा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप, पुलिस कमिश्नर से FIR दर्ज करने की मांग Food Security: जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर बंद किया राशन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका
W 𝕏 f
होम › सेहत › Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉ…
Rising threat of swine flu in Chhattisgarh (Image Source: AI Photo)
Rising threat of swine flu in Chhattisgarh (Image Source: AI Photo)
सेहत Featured

Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने

Chhattisgarh Swine Flu: अब तक कुल 176 मामले सामने आ चुके हैं। 131 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 45 एक्टिव केस हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 73 मरीज मिले हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Sep 2026, 03:21 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 12:36 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Swine Flu: बदलते मौसम के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा भी तेज़ी से मंडराने लगा है। राज्य में इसके संक्रमण की रफ्तार जिस तरह बढ़ रही है, उसने स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीते 3 सितंबर को प्रदेशभर में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस साल अब तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 176 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि कुल मरीजों में से 131 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। 

नए मामलों में रायपुर और दुर्ग ज्यादा प्रभावित 

हालांकि, वर्तमान में राज्य में 45 सक्रिय (एक्टिव) मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कुल एक्टिव मरीजों में से 34 को हालत देखते हुए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 11 मरीज डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। अगर नए मामलों की बात करें तो राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे हैं। 

संक्रमण के मामलों में राजधानी सबसे आगे 

हाल ही में मिले 15 नए मरीजों में से अकेले रायपुर से 7 और दुर्ग से 5 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में भी 1-1 नया मरीज पाया गया है।प्रदेश में संक्रमण के मामलों में राजधानी रायपुर सबसे आगे चल रही है। जिले में 7 नए मरीजों के साथ अब तक कुल 73 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं दुर्ग में आंकड़ा 22 और बिलासपुर में 20 तक पहुंच गया है।

अन्य जिलों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है:

  • कोरबा: 11 मामले

  • रायगढ़: 10 मामले

  • धमतरी: 09 मामले

  • राजनांदगांव: 05 मामले

  • बस्तर, बेमेतरा और महासमुंद: 3-3 मामले

  • जांजगीर-चांपा, कांकेर, सूरजपुर और सरगुजा: 2-2 मामले

सतर्कता बरतने की अपील 

इसके अतिरिक्त बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, जशपुर, कोंडागांव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), मोहला-मानपुर और सक्ती जिले में स्वाइन फ्लू का 1-1 मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश में बार-बार बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार तेज़ बुखार, सर्दी-खांसी, गले में दर्द या खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या महसूस हो रही है, तो इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर टालने की भूल न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल जाकर अपनी जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें