Thursday, 04 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम रायपुर चुनाव 2026 : सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़…
चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर वोट डालते मतदाता
चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर वोट डालते मतदाता
रायपुर

चुनाव 2026 : सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, EVM और बैलेट से वोटिंग जारी

छत्तीसगढ़ में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें और भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगरीय निकाय चुनाव EVM के माध्यम से जबकि पंचायत चुनाव बैलेट बॉक्स से कराए जा रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Jun 2026, 12:20 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ में सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है और लोग उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पूरे राज्य में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने जानकारी दी कि नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट बॉक्स प्रणाली से संपन्न हो रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी जिलों में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

बलौदाबाजार में पंचायत उपचुनाव में जबरदस्त भागीदारी

बलौदाबाजार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के तहत सरपंच और पंच के रिक्त पदों को भरने के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले रहे हैं। धमतरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग क्रमवार अपने वोट डाल रहे हैं। जिले में 2 सरपंच और 20 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है, जो शाम 3 बजे तक जारी रहेगा।

सूरजपुर के शिवनंदनपुर में पहली बार मतदान का उत्साह

नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहां अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान जल्द शुरू होने वाला है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बालोद जिले के नवनिर्मित नगर पंचायत पलारी में ‘नगर पालिका आम निर्वाचन 2026’ के तहत सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। विशेष बात यह है कि सभी 15 मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी सहित सभी मतदान कर्मी महिला स्टाफ ही हैं, जिससे यह चुनाव ऐतिहासिक बन गया है।

सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव जारी

कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। यहां कांग्रेस और भाजपा सहित कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाता अपने वोट के जरिए तय करेंगे कि नगर पंचायत की कमान किसके हाथ में जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंच पदों के लिए कुल 1136 पद निर्धारित थे, जिनमें 385 पर नामांकन नहीं हुआ और 4 निरस्त हुए। 640 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि शेष 107 पदों पर मतदान हो रहा है, जिनमें 246 प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच पद के 82 पदों में से 15 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि 34 पदों पर मतदान जारी है, जहां 105 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जनपद सदस्य के 10 पदों पर सविरोध निर्वाचन हो रहा है और 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगरीय निकायों में पार्षद पदों के 71 स्थानों पर मतदान जारी है, जिनमें 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें