Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सुशासन तिहार : राजस्व व कृषि योजनाओं पर कलेक्टर न…
कलेक्टर विनय लंगेह की समय-सीमा बैठक
कलेक्टर विनय लंगेह की समय-सीमा बैठक
राज्य सरकार

सुशासन तिहार : राजस्व व कृषि योजनाओं पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, राजस्व प्रकरण, कृषि एवं खाद-बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, एग्रीस्टैक व ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा सेवा सेतु केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 04:09 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:54 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, राजस्व प्रकरणों तथा खाद-बीज वितरण व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन जैसे मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी राजस्व अधिकारी मंगलवार और बुधवार को नियमित रूप से कोर्ट प्रकरणों की सुनवाई करें। एक वर्ष से लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित हुई।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन को प्रत्यक्ष रूप से मिल सके। साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी विभाग लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण आगामी शुक्रवार तक सुनिश्चित करें।

खेती बचाओ अभियान की समीक्षा और कृषि विभाग को निर्देशv

बैठक में 30 जून तक चल रहे “खेती बचाओ अभियान” की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के मैदानी अमले एवं ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारियों को गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित यूरिया एवं डीएपी खाद समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा खाद भंडारण का नियमित भौतिक सत्यापन किया जाए। नैनो यूरिया एवं प्राकृतिक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सहकारी समितियों में आने वाले किसानों को आवश्यकतानुसार यूरिया उपलब्ध कराने कहा गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग कर लक्ष्य पूर्ण करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक जिले में कुल 1,32,538 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,12,904 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जो कुल स्वीकृत आवासों का 85.19 प्रतिशत है।

सेवा सेतु केंद्र, प्रमाण पत्र और एग्रीस्टैक पर निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को सेवा सेतु केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र समय-सीमा में बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का एग्रीस्टैक से शत-प्रतिशत लिंकिंग सुनिश्चित करने कहा। राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले को नियमित फील्ड विजिट कर किसानों से संपर्क बनाए रखने तथा ई-केवाईसी एवं अन्य कृषि योजनाओं की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए।

ई-फाइल प्रणाली और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार ई-फाइल प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू कर दी गई है और अब मैनुअल फाइल संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी विभागों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पेयजल, जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें