Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
W 𝕏 f
होम शिक्षा छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा : महासमुंद में B.Ed. एवं…
B.Ed. एवं B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को
B.Ed. एवं B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को
शिक्षा

छत्तीसगढ़ व्यापम परीक्षा : महासमुंद में B.Ed. एवं B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा B.Ed. एवं B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून 2026 को सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक महासमुंद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। बी.एड. के लिए 12 केंद्रों पर 3036 और नर्सिंग के लिए 6 केंद्रों पर 988 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 04:08 PM
महासमुंद

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा गुरुवार 11 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक महासमुंद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कुल 3036 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां कुल 988 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 

बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें केन्द्र 2301 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी, 2302 शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा, 2303 महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, 2304 श्याम बालाजी एजुकेशन कॉलेज इमलीभाठा, 2305 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 2306 आशी बाई गोलछा आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 2307 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा, 2308 वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एफसीआई रोड, 2309 चंद्रोदय पब्लिक स्कूल बागबाहरा रोड, 2310 शिशु संस्कार केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 2311 स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नयापारा तथा 2312 शासकीय आईटीआई लभराखुर्द शामिल हैं।

बी.एससी. नर्सिंग परीक्षा के लिए केंद्र

इसी तरह बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें केन्द्र 2313 रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल पिटियाझर रोड, 2314 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचेड़ा, 2315 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा, 2316 इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा, 2317 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव तथा 2318 गुड शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल अयोध्या नगर शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की अपील की है ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

प्रवेश और सुरक्षा संबंधी सख्त नियम

परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर आने तथा केवल चप्पल पहनने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरे चॉकलेट रंग के वस्त्र प्रतिबंधित रहेंगे।

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी सहित किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा संचालन के दिशा-निर्देश और सख्त कार्रवाई

अभ्यर्थियों को उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले अथवा नीले बॉल पेन का उपयोग करने की अनुमति होगी। सभी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। वहीं अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थिता निरस्त करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें