Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › रंग चटख रहे इसलिए... जानिए वह तरीका जिससे आपकी मे…
हाथों पर रक्षाबंधन गहरी मेहंदी डिजाइन
हाथों पर रक्षाबंधन गहरी मेहंदी डिजाइन
ग्लैमर

रंग चटख रहे इसलिए... जानिए वह तरीका जिससे आपकी मेहंदी रंग लाए

मेहंदी का रंग जल्दी फीका पड़ने से बचाने के लिए उसे लगाने से पहले और बाद में कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अच्छी क्वालिटी की मेहंदी, साफ हाथ और पानी-केमिकल से बचाव रंग को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 03:42 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:39 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
हरियाली तीज, रक्षाबंधन या शादी-विवाह जैसे खास मौकों पर हाथों में मेहंदी लगाने का अपना अलग ही उत्साह होता है। परेशानी तब होती है, जब खूबसूरत और गहरा रंग कुछ ही दिनों में फीका पड़ने लगता है। कई बार मेहंदी जल्दी झड़ने लगती है और डिजाइन की चमक भी खत्म हो जाती है।
ऐसे में मेहंदी लगाने से पहले और बाद में कुछ छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो रंग को बेहतर और लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। मेहंदी का रंग और वह कितने समय तक हाथों पर रहेगी, इसमें उसकी गुणवत्ता की बड़ी भूमिका होती है। बाजार में मिलने वाली कुछ इंस्टेंट मेहंदी जल्दी रंग देती हैं, लेकिन उनका रंग कुछ दिनों में हल्का भी पड़ सकता है। बेहतर विकल्प के तौर पर अच्छी गुणवत्ता वाला शुद्ध मेहंदी पाउडर इस्तेमाल किया जा सकता है। चाहें तो घर पर इसका पेस्ट तैयार कर कोन बनाया जा सकता है।

मेहंदी लगाने से पहले हाथ रखें साफ

तैयार कोन खरीदते समय भी भरोसेमंद उत्पाद चुनना बेहतर है। मेहंदी लगाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। हाथों पर क्रीम, तेल या लोशन लगाने से बचें। इनकी परत त्वचा और मेहंदी के बीच आ सकती है, जिससे रंग ठीक तरह से चढ़ने में परेशानी हो सकती है। मेहंदी लगाने के तुरंत बाद उसे पंखे या हेयर ड्रायर की तेज हवा से सुखाने की कोशिश न करें। इसे सामान्य तरीके से सूखने दें। बेहतर रंग के लिए मेहंदी को कई घंटों तक हाथों पर रहने दिया जा सकता है। रात में मेहंदी लगाई है तो सुविधानुसार इसे अधिक समय तक लगाए रखना आसान रहता है। मेहंदी सूखने के बाद वह झड़ने लगती है। 

नींबू-चीनी का घोल सावधानी से लगाएं 

इसे कुछ देर और हाथों पर बनाए रखने के लिए थोड़ी चीनी और नींबू के रस का हल्का घोल तैयार किया जा सकता है। इसे कॉटन की मदद से सूखी मेहंदी पर बहुत कम मात्रा में लगाएं। इससे मेहंदी हाथों पर चिपकी रह सकती है। संवेदनशील त्वचा वाले लोग जलन होने पर इसका इस्तेमाल न करें। सूखी मेहंदी को पानी से धोने के बजाय धीरे-धीरे रगड़कर हटाया जा सकता है। इसके बाद कुछ समय तक हाथों को बार-बार पानी के संपर्क में लाने से बचें।

रंग धीरे-धीरे होता है गहरा

साबुन, डिटर्जेंट, स्क्रब और दूसरे क्लीनिंग केमिकल्स का अधिक इस्तेमाल भी रंग जल्दी हल्का कर सकता है। मेहंदी हटाते ही उसका रंग हमेशा सबसे गहरा नहीं दिखाई देता। प्राकृतिक मेहंदी का रंग अगले कुछ घंटों में धीरे-धीरे गहरा हो सकता है। इसलिए मेहंदी हटाने के तुरंत बाद हल्का रंग देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही मेहंदी चुनने और थोड़ी सावधानी बरतने से त्योहार के दौरान डिजाइन की खूबसूरती ज्यादा समय तक बरकरार रखी जा सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें