Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Commercial LPG Price:आज से बढ़े कमर्शियल गैस सिलि…
Commercial LPG price hike 2026 (Image Source: Keertiman Media)
Commercial LPG price hike 2026 (Image Source: Keertiman Media)
कारोबार

Commercial LPG Price:आज से बढ़े कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम, कारोबारियों को लगा झटका, जानें नए रेट 

Commercial LPG Price: सितंबर की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में सिलिंडर के दाम में करीब 9.50 रुपए से लेकर 11.50 रुपए तक की वृद्धि हुई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 01:08 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 02:03 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Commercial LPG Price: सितंबर की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में सिलिंडर के दाम में करीब 9.50 रुपए से लेकर 11.50 रुपए तक की वृद्धि हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद घरेलू और कमर्शियल सिलिंडरों के नए रेट जारी किए जाते हैं। सितंबर 2026 की शुरुआत में भी कमर्शियल LPG की कीमतों में बदलाव किया गया है।

दिल्ली में 19 किलो  का नया रेंट 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपए बढ़ाई गई है। अब यहां सिलिंडर 2,747.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2,738 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपए बढ़कर 2,701 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में 19 किलो के सिलिंडर का दाम 2,906 रुपए से बढ़कर 2,916.50 रुपए पहुंच गया है। चार बड़े महानगरों में कोलकाता में कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। यहां 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम में 11.50 रुपए की वृद्धि हुई है। सितंबर में नया रेट 2,884 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है।  

1 सितंबर का नया रेट

               शहर

बढ़ोतरी

सितंबर 2026 का नया रेट

दिल्ली

₹9.50

₹2,747.50

मुंबई

₹9.50

₹2,701

चेन्नई

₹10.50

₹2,916.50

कोलकाता

₹11.50

₹2,884

बेंगलुरु

₹10

₹2,831

तिरुवनंतपुरम

₹10

₹2,784

भुवनेश्वर

₹11

₹2,919

गुरुग्राम

—

₹2,764.50

नोएडा

—

₹2,747.50

चंडीगढ़

—

₹2,769.50

लखनऊ

—

₹2,769.50

LPG सिलिंडर के दाम बढ़ने का कारण

कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव एक प्रमुख कारण माना जाता है। अगस्त 2026 के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 8 से 9 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई, जिसका असर LPG की लागत पर भी पड़ा। इसके अलावा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और अन्य लागतों को ध्यान में रखते हुए कमर्शियल LPG के दामों की समीक्षा करती हैं। इसी समीक्षा के बाद सितंबर में 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में बढ़े दाम 

बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में कमर्शियल LPG की कीमत में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बेंगलुरु में नया रेट 2,831 रुपए, जबकि तिरुवनंतपुरम में 2,784 रुपए प्रति 19 किलो सिलिंडर हो गया है। भुवनेश्वर में कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर 2,919 रुपए हो गई है।  

कच्चे तेल की किमतों में बदलाव 

LPG की कीमत तय करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव की भी भूमिका रहती है। अगस्त 2026 के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 8 से 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज होने की बात सामने आई है। वैश्विक बाजार में US WTI और ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।  

गुरुग्राम, नोएडा और चंडीगढ़ में भी बढ़े दाम  

गुरुग्राम, नोएडा और चंडीगढ़ में भी कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत बढ़ाई गई है। गुरुग्राम में नया रेट 2,764.50 रुपए नोएडा में 2,747.50 रुपए और चंडीगढ़ में 2,769.50 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है। लखनऊ में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2,769.50 रुपए हो गई है। 

कमर्शियल कारोबारों में सीधा असर 

कमर्शियल LPG के दाम बढ़ने का सीधा असर उन कारोबारों पर पड़ सकता है, जहां खाना पकाने के लिए बड़ी मात्रा में गैस का इस्तेमाल होता है। रेस्तरां, होटल, ढाबे, मिठाई की दुकानें और कैटरिंग से जुड़े कारोबारों में LPG लागत बढ़ने से कुल संचालन खर्च पर असर पड़ सकता है। कमर्शियल LPG की कीमतों में सितंबर में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब जुलाई और अगस्त 2026 में 19 किलो वाले सिलिंडर के दाम कम किए गए थे।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें