Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बिलासपुर संभाग भरोसा पड़ा भारी : ऑटो में छोड़ा बैग, लाखों के जेव…
ऑटो रिक्शा में बैग से सोने के जेवर चोरी का मामला
ऑटो रिक्शा में बैग से सोने के जेवर चोरी का मामला
बिलासपुर संभाग

भरोसा पड़ा भारी : ऑटो में छोड़ा बैग, लाखों के जेवर हुए गायब CCTV में कैद हुई वारदात, चालक पर केस

बिलासपुर के चकरभाठा में ऑटो रिक्शा में छोड़े गए बैग से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में ऑटो चालक बैग से जेवर निकालते दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 06:23 PM · अपडेट: 19 Jul 2026, 12:07 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला को ऑटो रिक्शा में अपना बैग छोड़ना बेहद भारी पड़ गया। ऑटो चालक ने महिला के भरोसे का फायदा उठाते हुए बैग में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ? 

शिकायत के मुताबिक, ग्राम बुंदेला की रहने वाली 29 वर्षीय भगवती कौशिक 15 जुलाई को अपनी बड़ी बहन और बुआ के साथ अमेरी जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थीं। सफर के दौरान चकरभाठा के पास स्थित ओम साईराम ज्वेलर्स के पास ऑटो रुका। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक गेदराम निराला के कहने पर महिलाओं ने अपना बैग ऑटो में ही छोड़ दिया और पास की कृष्णा सोसायटी में कुछ सामान खरीदने चली गईं। करीब डेढ़ घंटे बाद जब तीनों महिलाएं सामान खरीदकर लौटीं, तो वे उसी ऑटो से अपने गंतव्य अमेरी पहुंच गईं। उस वक्त उन्हें चोरी का अहसास नहीं हुआ। लेकिन अगले दिन जब भगवती ने बैग खोला, तो उनके होश उड़ गए। बैग में रखा करीब 15 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, सोने की ईयर रिंग्स और चोकर माला गायब थे। 

CCTV ने खोली पोल, सरपंच के सामने कबूला जुर्म 

चोरी का शक होने पर जब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें ऑटो चालक महिलाओं की गैरमौजूदगी में बैग से जेवर निकालते हुए साफ नजर आया। सबूत हाथ लगने के बाद जब पीड़िता ने चालक गेदराम से पूछताछ की, तो वह पहले तो बहाने बनाने लगा, लेकिन बाद में उसने जेवर लौटाने की बात कही। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि के सामने खुद चोरी करने की बात कबूली और जेवर के बदले कैश या दूसरे गहने देने का ऑफर दिया। इसके बाद वह बैंक से पैसे निकालने का झांसा देकर पीड़िता को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां चकमा देकर छत के रास्ते फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR 

आरोपी की इस धोखाधड़ी के बाद पीड़िता ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक गेदराम निराला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें