Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विप…
राम मंदिर विवाद पर विधानसभा में बहस
राम मंदिर विवाद पर विधानसभा में बहस
रायपुर

विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया और चर्चा की मांग की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य का विषय नहीं बताते हुए स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 03:30 PM · अपडेट: 15 Jul 2026, 02:07 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया और चर्चा की मांग की। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य का विषय नहीं बताते हुए स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में कहा कि राम मंदिर से जुड़ा यह मामला छत्तीसगढ़ के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ रामभक्तों की भावनाओं के साथ छल हुआ है और इस मुद्दे पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल 

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह मामला विधानसभा के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर किसने चोरी की है, उसका नाम स्पष्ट किया जाना चाहिए। इस पर चरणदास महंत ने कहा कि जिस राम के नाम की चर्चा पूरे देश और दुनिया में होती है, उसी विषय पर सदन में चर्चा को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने ईंट और धनराशि देकर राम मंदिर निर्माण में योगदान दिया है, इसलिए उनकी आस्था इस विषय से जुड़ी है। 

भजपा कांग्रेस पर निशाना 

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कोषाध्यक्ष लंबे समय तक कहां थे, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चंदे को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं। वहीं भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा चंदे में गड़बड़ी 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की ओर से दिए गए चंदे में गड़बड़ी हुई है, इसलिए इस मामले पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के पैसे से जुड़ा मामला है तो विधानसभा में इस पर चर्चा होनी चाहिए। बघेल ने निर्माण कार्य में कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए।

विधानसभीअध्यक्ष ने प्रस्ताव किया अस्वीकार   

भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने भूपेश बघेल से पूछा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए कितना योगदान दिया है। इस पर बघेल ने जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक लाख 21 हजार रुपये का चेक दिया था और चेक नंबर भी सदन में बताया। पूरे मामले पर बहस के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह विषय राज्य सरकार से संबंधित नहीं है, इसलिए इसे विधानसभा में चर्चा के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें