Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ…
श्रेष्ठ मलिक मौत मामला
श्रेष्ठ मलिक मौत मामला
दुर्ग

हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक

भिलाई निवासी 25 वर्षीय AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस को शक है कि उसने पहले अपनी सहकर्मी इशाका की चाकू मारकर हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। वहीं, श्रेष्ठ के परिवार ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 02:41 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 06:28 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रेष्ठ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। गुरुग्राम पुलिस को आशंका है कि श्रेष्ठ ने पहले अपनी सहकर्मी और दोस्त इशाका की चाकू मारकर हत्या की और इसके बाद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, श्रेष्ठ के परिवार ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
श्रेष्ठ मलिक भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का निवासी था। वह गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित Optum Global Solutions कंपनी में AI इंजीनियर के पद पर काम करता था। इसी कंपनी में उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी इशाका भी नौकरी करती थी। पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान कंपनी में हुई थी और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। जांच में सामने आया है कि घटना से करीब तीन दिन पहले ही इशाका अपना पुराना कमरा छोड़कर श्रेष्ठ के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-55 स्थित एक पीजी में रहने लगी थी। 

परिवार ने पुलिस को दी थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई को इशाका के परिवार ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया था। परिजनों ने बताया कि इशाका कई घंटों से फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद पुलिस सेक्टर-55 स्थित उसके बताए पते पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को भी घटना की जानकारी नहीं थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे खोलकर पुलिस अंदर पहुंची। पुलिस के अनुसार, कमरे के अंदर इशाका का शव मिला। फर्श पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती की चाकू से कई वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

रेलवे ट्रैक पर मिला श्रेष्ठ का शव

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इशाका के साथ श्रेष्ठ मलिक भी उसी कमरे में रहता था, लेकिन वह मौके से गायब था। पुलिस ने श्रेष्ठ की तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि 11 जुलाई को गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। रेलवे पुलिस को मृतक के पास मोबाइल फोन मिला था।
मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने भिलाई में उसके परिवार को सूचना दी। परिजन गुरुग्राम पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद श्रेष्ठ का शव उन्हें सौंप दिया गया। श्रेष्ठ के पिता दीपक मलिक ने पुलिस की शुरुआती थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा गुरुग्राम में नौकरी करने गया था और वह किसी की हत्या नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ ने परिवार को कभी इशाका या किसी अन्य लड़की के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

CCTV और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

परिवार यह भी नहीं जानता था कि इशाका कौन थी। दीपक मलिक के मुताबिक, 11 जुलाई को श्रेष्ठ ने अपने भाई को फोन किया था और बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि वह लड़की कौन थी और धमकी किस बात को लेकर दी गई थी। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा पीजी और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी जांचे जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले कमरे में क्या हुआ था। श्रेष्ठ और इशाका के बीच किसी विवाद की स्थिति थी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो पाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें