Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग करंट ने छीनी इंजीनियर की जिंदगी : ड्यूटी के दौरान…
BSP करंट हादसा
BSP करंट हादसा
दुर्ग

करंट ने छीनी इंजीनियर की जिंदगी : ड्यूटी के दौरान गई  जान, BSP में हादसे के बाद यूनियन ने खोला मोर्चा

भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिजनों ने मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है, वहीं प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jul 2026, 09:58 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 05:34 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के यूनिवर्सल रेल मिल (URM) विभाग में ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। दूसरी पाली में काम कर रहे इंजीनियर अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों में नाराजगी देखने को मिली। 
बड़ी संख्या में कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में कार्यरत थे। वह ड्यूटी के दौरान क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कर्मचारियों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही बीएसपी के अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद यूनियन नेताओं ने प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण काम का दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर सुरक्षा पर पड़ रहा है। यूनियन पदाधिकारियों ने मांग की कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा की जाए और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 

परिवार ने की नौकरी और मुआवजे की मांग

मृतक इंजीनियर के परिजनों ने उचित मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उनका परिवार हरियाणा में रहता है, इसलिए मानवीय आधार पर एसएआईएल की हरियाणा या आसपास की किसी यूनिट में रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे परिवार को सहारा मिल सके। बीएसपी के एचआर संजय द्विवेदी ने घटना को बेहद दुखद बताया है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी के नियमों के अनुसार मृतक कर्मचारी के परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें