Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती
W 𝕏 f
होम रायपुर Corona Cases: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कोरोना की चि…
Corona knocks in Chhattisgarh (Image source: AI Genrated )
Corona knocks in Chhattisgarh (Image source: AI Genrated )
रायपुर

Corona Cases: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कोरोना की चिंता, रायपुर-राजनांदगांव में मिले संक्रमित

Corona Cases: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रायपुर और राजनांदगांव जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
02 Sep 2026, 03:16 PM
रायपुर
Corona Cases: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रायपुर और राजनांदगांव जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। 

रायपुर में होम आइसोलेशन, राजनांदगांव में अस्पताल में इलाज 

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का इलाज फिलहाल होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं, राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। दोनों मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए है और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।  

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू 

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि संक्रमण की संभावित श्रृंखला का पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर समय रहते जांच व उपचार की व्यवस्था की जा सके। 

परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए 

संक्रमित मरीजों के परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। अधिकारियों की ओर से दोनों मामलों में आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।  

लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि किसी भी तरह के संदिग्ध लक्षण होने पर समय पर जांच कराएं और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने और कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है। विभाग फिलहाल प्रदेश में सामने आए मामलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें