Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
W 𝕏 f
होम › सेहत › Delhi H1N1 Cases: H1N1 संक्रमण, जानें कब जाएं अस्…
दिल्ली में बढ़ते H1N1 स्वाइन फ्लू के मामले
दिल्ली में बढ़ते H1N1 स्वाइन फ्लू के मामले
सेहत

Delhi H1N1 Cases: H1N1 संक्रमण, जानें कब जाएं अस्पताल

Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में इंफ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 मरीज एच1एन1 से संक्रमित हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।

स
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 05:50 PM · अपडेट: 12 Oct 2026, 12:12 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Delhi H1N1 Cases: दिल्ली में फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में इंफ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 मरीज एच1एन1 से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने मंगलवार को बताया कि राजधानी में इंफ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं। इनमें 2,308 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और लक्षणों पर नजर रखने की अपील की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के अनुसार, एच1एन1 को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह मौसमी फ्लू है और अधिकतर स्वस्थ लोगों में इसके लक्षण कुछ दिनों के भीतर सामान्य देखभाल और आराम से ठीक हो जाते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:- स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण

H1N1 को लेकर घबराने की जरूरत क्यों नहीं?

इसे सेल्फ-लिमिटिंग बीमारी कहा जाता है, यानी ज्यादातर मामलों में संक्रमण एक निश्चित अवधि के बाद अपने आप कम होने लगता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल एच1एन1 के किसी नए या असामान्य स्ट्रेन की पहचान नहीं हुई है। वायरस के स्वरूप में ऐसा कोई बड़ा आनुवंशिक बदलाव भी सामने नहीं आया है, जिससे इसके अधिक खतरनाक होने का संकेत मिले। भारत में इसके मामलों में जो तेजी देखी जा रही है, वह मौसमी बदलाव के दौरान पहले से अनुमानित पैटर्न के अनुरूप बताई जा रही है। इसके बावजूद लोगों को लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

किन परिस्थितियों में अस्पताल जाना चाहिए?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एच1एन1 सांस से जुड़ा एक मौसमी संक्रमण है। स्वस्थ वयस्कों में यह आमतौर पर हल्के या मध्यम लक्षणों के साथ दिखाई देता है और कुछ दिनों में ठीक हो सकता है। मरीज को पर्याप्त आराम करने, पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेने की जरूरत होती है। अगर बुखार, खांसी, कमजोरी या दूसरे लक्षण पांच से छह दिनों के बाद भी ठीक न हों अथवा लगातार बढ़ते जाएं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को संक्रमण होने पर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। 

H1N1 के सामान्य लक्षण क्या हैं?

सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, होंठ या चेहरा नीला पड़ना, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक सुस्ती, भ्रम, पानी की कमी या हालत अचानक बिगड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। ऐसे मामलों में घर पर इंतजार करना जोखिम भरा हो सकता है। एच1एन1 संक्रमण के लक्षण सामान्य फ्लू से मिलते-जुलते हैं। संक्रमित व्यक्ति को अचानक बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, नाक बहना, खांसी और गले में खराश की समस्या हो सकती है। कई मरीजों को जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द के साथ अत्यधिक थकान महसूस होती है। संक्रमण के दौरान भूख कम लगना भी सामान्य है। 

और भी पढ़े:- बारिश के बीच छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रायपुर में सबसे ज्यादा 25 केस

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें