Monday, 12 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › सेहत › स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज,…
भोपाल में बढ़े फ्लू के मरीज
भोपाल में बढ़े फ्लू के मरीज
सेहत

स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण

भोपाल में मौसम बदलने के साथ फ्लू और स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीज तेजी से बढ़े हैं। अस्पतालों की OPD में मरीजों की संख्या करीब 20% बढ़ी है। डॉक्टरों ने बुखार, लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी है।

स
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 12:50 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 11:36 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-खांसी, बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शहर के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जेपी अस्पताल, हमीदिया अस्पताल और एम्स भोपाल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ओपीडी में आने वाले हर चौथे मरीज में सर्दी-खांसी, बुखार या स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

स्वाइन फ्लू के 6 मरीज हुए स्वस्थ

शहर में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मामले सामने आने की जानकारी है। राहत की बात यह है कि इलाज के बाद सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

फ्लू के लक्षणों पर रहें सतर्क

डॉक्टरों के मुताबिक तेज या लगातार बुखार, लगातार बढ़ती खांसी, सांस लेने में परेशानी, सीने में तेज दर्द या दबाव और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर जल्द डॉक्टर से संपर्क कर जांच और उचित इलाज कराना चाहिए।

फ्लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फ्लू और स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी रखें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें। सर्दी-खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति के नजदीकी संपर्क से बचने की भी सलाह दी गई है। गंभीर लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें