Monday, 21 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम क्रिकेट बंसुला आईटीआई ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ, मनो…
मानसून प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
मानसून प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
क्रिकेट

बंसुला आईटीआई ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ, मनोज इलेवन ने जीता पहला मुकाबला

बसना के ग्राम बंसुला स्थित आईटीआई ग्राउंड में रुद्रा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मानसून प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन प्रक्रिया से चुनी गई 8 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में मनोज इलेवन ने चैलेंजर क्लब को 5 विकेट से हराया।

प्रकाशित: 04 Aug 2026, 07:42 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 10:20 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बसना के समीप ग्राम बंसुला स्थित आईटीआई ग्राउंड में क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह से गुलजार हो उठा। रुद्रा क्रिकेट क्लब बंसुला के तत्वावधान में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित मानसून प्रीमियम लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओड़िशा के खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न टीमों में शामिल किया गया है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक बन गए हैं। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बंसुला के सरपंच नवीन साहू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच किशोर प्रधान, गौरीशंकर मानिकपुरी एवं देशराज दास ब्लॉक अध्यक्ष पत्रकार कल्याण महासंघ उपस्थित थे।

ऐसा आयोजन प्रतिभाओं को देते है प्रेरणा

इस अवसर पर सरपंच नवीन साहू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उद्घाटन मुकाबला मनोज इलेवन और चैलेंजर क्लब के बीच खेला गया। आठ-आठ ओवर के इस रोमांचक मैच में मनोज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मनोज इलेवन का रहा शानदार प्रदर्शन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। जवाब में मनोज इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान आयोजक समिति के आर्यन यादव, कुंदन साव, मानस सेठ सहित बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें