Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Odisha Women Cricket: सुभद्रा माझी का कमाल, ओडिशा…
Subhadra Majhi fast bowler (Image Source: social media)
Subhadra Majhi fast bowler (Image Source: social media)
क्रिकेट

Odisha Women Cricket: सुभद्रा माझी का कमाल, ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बनीं तेज गेंदबाज

Odisha Women Cricket: भुवन क्षेत्र की युवा क्रिकेटर सुभद्रा माझी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली सुभद्रा का चयन ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। उनकी इस सफलता से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब वह बीसीसीआई की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिताओं में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 04:16 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 07:39 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
ओडिशा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Odisha Women Cricket: भुवन क्षेत्र की युवा क्रिकेट खिलाड़ी सुभद्रा माझी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुभद्रा का चयन ओडिशा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय टीम तक का सफर तय करने वाली सुभद्रा की इस सफलता से उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
सुभद्रा माझी ढेंकानाल जिले के भुवन ब्लॉक के बांसकण गांव निवासी केशरी माझी और अलिभा माझी की बड़ी बेटी हैं। किसान परिवार से आने वाली सुभद्रा ने सीमित संसाधनों के बीच अपने क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष किया। 

संघर्ष से सफलता तक

शुरुआती दौर में उन्हें अभ्यास और खेल से जुड़ी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। मेहनत और अभ्यास से बनाई अलग पहचान क्रिकेट के प्रति सुभद्रा की रुचि बचपन से ही रही है। उन्होंने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के जरिए अपनी गेंदबाजी में लगातार सुधार किया। तेज गेंदबाजी में अपनी क्षमता को निखारते हुए उन्होंने जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें ओडिशा अंडर-19 महिला टीम में जगह मिली।

गांव में खुशी की लहर

सुभद्रा की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा को सही दिशा और मेहनत का साथ मिले तो सीमित साधनों के बावजूद बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। गांव में जश्न का माहौल जैसे ही सुभद्रा के चयन की खबर उनके गांव बांसकण और भुवन क्षेत्र में पहुंची, परिवार, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 
लोगों ने सुभद्रा और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभद्रा की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य युवा खिलाड़ियों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। 

राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम

उनकी सफलता से ग्रामीण इलाकों में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा। अब बीसीसीआई प्रतियोगिताओं में दिखाएंगी हुनर ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन के बाद सुभद्रा अब आगामी बीसीसीआई घरेलू प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह अपनी तेज गेंदबाजी से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगी और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी। 
एक साधारण किसान परिवार से निकलकर क्रिकेट के बड़े मंच तक पहुंचने वाली सुभद्रा माझी की कहानी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें