Sunday, 19 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
समान नागरिक संहिता विधेयक : मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी, मानसून सत्र में होगा पेश केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: छतरपुर में 15 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह समाप्त दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी,  सियासी हलचल तेज पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल समान नागरिक संहिता विधेयक : मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी, मानसून सत्र में होगा पेश केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: छतरपुर में 15 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह समाप्त दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी,  सियासी हलचल तेज पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर CSMCL घोटाला : ओवरटाइम भुगतान मामले में CSMCL के …
EOW की गिरफ्त में अरुणपति त्रिपाठी
EOW की गिरफ्त में अरुणपति त्रिपाठी
रायपुर

CSMCL घोटाला : ओवरटाइम भुगतान मामले में CSMCL के पूर्व एमडी गिरफ्तार, जांच तेज

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW ने पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायालय ने उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी को पूछताछ में भुगतान प्रक्रिया, कथित कमीशन नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 09:11 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में ओवरटाइम भुगतान घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने निगम के पूर्व प्रबंध संचालक (एमडी) अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। 
उन्हें 17 जुलाई को हिरासत में लेने के बाद 18 जुलाई को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में EOW पहले ही 12 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश कर चुकी है। 

12 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

आरोपियों में अनवर ढेबर, नवीन प्रताप सिंह तोमर, तिजऊराम निर्मलकर, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार चौधरी, अजय लोहिया, अजीत नरबले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, एन. उदय राव, राजीव द्विवेदी और संजीव जैन शामिल हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि करीब 172 करोड़ रुपए के इस घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। जांच का फोकस भुगतान स्वीकृति की प्रक्रिया, कमीशन नेटवर्क और पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पर भी रहेगा।

क्या है CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला?

जांच के अनुसार, वर्ष 2019 से 2024 के बीच CSMCL में मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान किए गए। इस दौरान करीब 115 करोड़ रुपए जारी किए गए। आरोप है कि यह राशि वास्तविक कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के बीच बांट दी गई। इस घोटाले की परतें तब खुलनी शुरू हुईं, जब 29 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान तीन लोगों के पास से 28 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे। इसके बाद मामले की जांच तेज हुई और अब EOW लगातार कार्रवाई कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें