Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम मनोरंजन साइबर-क्राइम थ्रिलर : प्रीतम एंड पेड्रो से ओटीटी …
राजकुमार हिरानी का OTT डेब्यू, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ रिलीज
राजकुमार हिरानी का OTT डेब्यू, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ रिलीज
मनोरंजन

साइबर-क्राइम थ्रिलर : प्रीतम एंड पेड्रो से ओटीटी पर छाएंगे राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी अब अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह साइबर-क्राइम थ्रिलर सीरीज 3 जुलाई को सीरीज के पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, जबकि इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी के नजर आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी इस प्रोजेक्ट से एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं।

कीर्तिमान नेटवर्क
23 May 2026, 11:14 AM
मुंबई
भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी अब पहली बार ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अपनी भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों के लिए मशहूर हिरानी ने अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह साइबर-क्राइम थ्रिलर सीरीज आगामी 3 जुलाई को घोषणा के साथ ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता

हाल ही में जारी किए गए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। पोस्टर में दो युवक पीठ दिखाकर खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे सामने नहीं दिखाए गए हैं। इसी वजह से सीरीज की स्टार कास्ट को लेकर रहस्य बना हुआ है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। दोनों कलाकार कथित तौर पर साइबर पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

साइबर-क्राइम और डिजिटल फ्रॉड 

सीरीज को साइबर-क्राइम और डिजिटल फ्रॉड की दुनिया पर आधारित बताया जा रहा है। मौजूदा समय में बढ़ते ऑनलाइन अपराध, डेटा चोरी और इंटरनेट फ्रॉड जैसे मुद्दों के बीच यह कहानी दर्शकों को एक नया और रोमांचक अनुभव देने की तैयारी में है। राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों में हमेशा सामाजिक विषयों को मनोरंजन के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी वे गंभीर विषय को हल्के-फुल्के लेकिन प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करेंगे।

वीर हिरानी का डेब्यू

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर एक और बड़ी चर्चा यह भी है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अभिनय की दुनिया में कदम रख सकते हैं। हालांकि निर्माताओं की ओर से इसकी  पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन फिल्मी गलियारों में इस खबर ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। अगर ऐसा होता है तो यह सीरीज वीर हिरानी के लिए एक बड़ा लॉन्च प्रोजेक्ट साबित हो सकती है।

ओटीटी पर रिलीज

अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखकर राजकुमार हिरानी अपने करियर में नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ा है और बड़े फिल्म निर्देशक भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में हिरानी जैसे निर्देशक का ओटीटी पर आना इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर दर्शकों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साइबर-क्राइम, रहस्य और कॉमेडी के मिश्रण वाली यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए इस साल की चर्चित रिलीज में शामिल हो सकती है।

राजकुमार हिरानी 

भारतीय सिनेमा में राजकुमार हिरानी उन चुनिंदा निर्देशकों में गिने जाते हैं जिन्होंने मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत मजबूत कहानी, भावनात्मक जुड़ाव और हल्के-फुल्के हास्य के साथ गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से पेश करना रही है। हिरानी ने अपने करियर में मुन्नाभाई एमबीबीएस ., लगे रहो मुन्नाभाई ,थ्री इडियट्स, पीके, संजू और डंकी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें ‘थ्री इडियट्स’ ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की, जबकि ‘पीके’ ने धर्म और आस्था जैसे संवेदनशील विषय को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत कर दुनिया भर में शानदार कमाई की। रणबीर कपूर अभिनीत ‘संजू’ भी बड़ी बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। वहीं शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ के जरिए हिरानी ने इमोशनल ड्रामा और सामाजिक मुद्दे को बड़े स्तर पर पेश किया। ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ ने गांधीगिरी को लोकप्रिय बनाकर समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ा। यही कारण है कि राजकुमार हिरानी की लगभग हर फिल्म केवल व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही, बल्कि उसने दर्शकों को भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर भी प्रभावित किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें