Friday, 24 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र
W 𝕏 f
होम रायगढ़ नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर …
नाबालिग केस में आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग केस में आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

रायगढ़ जिले में 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में भूपदेवपुर थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 06:19 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद भूपदेवपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ भूपदेवपुर थाना पहुंची थी। महिला ने ग्राम जैमुड़ा निवासी 20 वर्षीय शिव कुमार चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि नाबालिग 14 जुलाई को घरघोड़ा में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। इसी दौरान वह वहां से अचानक गायब हो गई। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। 

घर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

इसी बीच आरोपी युवक ने फोन कर बताया कि वह लड़की को अपने गांव ले आया है और उससे शादी करने की बात कही। परिजनों की तलाश के बाद आरोपी 19 जुलाई को नाबालिग को वापस उसके घर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया था। वहां उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर में रखा। 

पीड़िता के बयान पर दर्ज हुआ मामला 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। 

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटियों से जुड़े अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें