Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम चुनाव दतिया उपचुनाव : ऐन वक्त पर बदला सियासी समीकरण, टि…
नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा
चुनाव

दतिया उपचुनाव : ऐन वक्त पर बदला सियासी समीकरण, टिकट कटने के बाद मुस्कुराकर बोले नरोत्तम मिश्रा-अब किनारे पर बना लो घर

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किया है।

प्रकाशित: 12 Jul 2026, 10:10 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 01:18 AM
दतिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर देश भर की सुर्खियों में है। 2023 के मुख्य चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार का सामना करने वाले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस बार उपचुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं। 
दिलचस्प बात यह है कि पूरी भाजपा में उपचुनाव के लिए सिर्फ नरोत्तम मिश्रा का ही नाम सिंगल पैनल में चल रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर हाईकमान ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उनका टिकट काट दिया। पार्टी ने इस बार आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके बाद से ही दतिया की सियासत में उबाल आ गया है। 

पार्टी का फैसला सर्वोपरि

टिकट कटने की खबर आते ही दतिया में नरोत्तम समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और जमकर बवाल हुआ। इस सियासी घमासान के बीच नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे, जहाँ उन्होंने मीडिया से बेहद सधे हुए अंदाज में बात की। समर्थकों के विरोध प्रदर्शन और टिकट कटने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने बेहद परिपक्वता दिखाई। उन्होंने कहा: "पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वोपरि है। जो भी निर्णय हुआ है, वह सिर-माथे पर है। 

चुनाव प्रचार भी करेंगे  

जहां तक नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बात है, तो वे हमारे अपने हैं, उन्हें जल्द ही समझा-बुझाकर मना लिया जाएगा।" नरोत्तम मिश्रा ने यह भी साफ कर दिया कि वे पार्टी लाइन से अलग नहीं जा रहे हैं। उन्होंने एलान किया कि वे न सिर्फ भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे, बल्कि उनके लिए दतिया की गलियों में उतरकर चुनाव प्रचार भी करेंगे। 

किनारे में ही घर बला ले 

साल 2023 के चुनाव में जब नरोत्तम मिश्रा को शिकस्त मिली थी, तब उन्होंने एक शायरी कही थी जो सोशल मीडिया पर हफ्तों तक ट्रेंड करती रही। उन्होंने कहा था— "मुझको शिकस्त दे दे ये मुमकिन नहीं... समंदर का पानी उतरता देखकर किनारे पर घर मत बना लेना, मैं लौटकर जरूर आऊंगा।" जब पत्रकारों ने आज उन्हें वही शायरी याद दिलाई, तो नरोत्तम मिश्रा के चेहरे पर एक सयानी मुस्कान तैर गई। उन्होंने हंसते हुए कहा, "अब आराम से किनारे पर घर बना लें, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।" उनके इस एक वाक्य ने सियासी गलियारों में कई नए कयासों को जन्म दे दिया है। 

जिम्मेदारी सौंपने का मन 

भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक में क्या खिचड़ी पकी, इसका आधिकारिक ब्यौरा तो सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी नरोत्तम मिश्रा को संगठन या सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मन बना चुकी है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल:

  • वोटिंग की तारीख: 30 जुलाई को दतिया की जनता नए विधायक के लिए वोट डालेगी।

  • नतीजे: 3 अगस्त को मतगणना होगी और साफ होगा कि राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा का दांव कितना सही बैठता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें