Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम : आईएसआई समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : नवा रायपुर में 4 साल से केबल-लोहे की चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार बैंक की सुरक्षा पर सवाल : ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ कंप्यूटर सेट चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी खुलासा : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नकली डीएपी बेचने का आरोप, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय डे-केयर में मासूम से क्रूरता : टॉयलेट में बंद किय…
डे-केयर में मासूम से क्रूरता
डे-केयर में मासूम से क्रूरता
राष्ट्रीय

डे-केयर में मासूम से क्रूरता : टॉयलेट में बंद किया, रोते बच्चे के साथ बदसलूकी के वीडियो वायरल

बेंगलुरु में एक बड़ी आईटी कंपनी के परिसर में चल रहे बच्चों के डे-केयर सेंटर यानी शिशु गृह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 से 3 साल के एक मासूम बच्चे के साथ बेरहमी और बदसलूकी की गई है। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वहां काम करने वाली महिलाएं बच्चे के साथ बेहद गलत व्यवहार करती दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विशेष संवाददाता
02 Jul 2026, 11:10 AM
बेंगलुरु
एक कंपनी परिसर में संचालित डे-केयर सेंटर में 2 से 3 साल के मासूम बच्चे के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 5 महिला केयरगिवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह डे-केयर सेंटर कंपनी के एचएएल परिसर में संचालित हो रहा था। वीडियो 29 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
वायरल वीडियो में एक बच्चा टॉयलेट के अंदर बंद दिखाई देता है। वह फर्श पर लेटकर जोर-जोर से रो रहा है, जबकि एक महिला उसका वीडियो बनाती नजर आती है। एक अन्य वीडियो में महिला बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके चेहरे पर पानी का तेज फव्वारा डालती दिखाई दे रही है। एक और वीडियो में बच्चे को वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाया गया है। बच्चा डरा हुआ नजर आता है और लगातार रोता रहता है।

5 महिला कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने डे-केयर सेंटर में काम करने वाली 5 महिला कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बच्चों के माता-पिता भी हुए हैरान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डे-केयर में आने वाले बच्चे उसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के थे। माता-पिता अपनी ड्यूटी के दौरान बच्चों को यहां छोड़ते थे। पुलिस का कहना है कि वीडियो देखने के बाद बच्चों के अभिभावक और अधिकारी दोनों स्तब्ध हैं। बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद गंभीर मामला है।

बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगने की बात कही है और अपने स्तर पर भी जांच करेगा। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु स्थित ऑन-कैंपस डे-केयर सेंटर को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

पूरे मामले की जांच जारी

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डे-केयर सेंटर का संचालन सीधे कंपनी कर रही थी या इसकी जिम्मेदारी किसी बाहरी एजेंसी को दी गई थी। सभी 5 महिला कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें