Thursday, 17 Sep 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi Crime : गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली जिम्मेदा…
Delhi gym trainer Vijay murder case investigation( AI photo)
Delhi gym trainer Vijay murder case investigation( AI photo)
राष्ट्रीय

Delhi Crime : गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली जिम्मेदारी, पुलिस CCTV और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी

Delhi Crime: जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
16 Sep 2026, 10:20 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Crime: जिम ट्रेनर विजय कुमार हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस मामले में अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में हिमांशु भाऊ गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस पोस्ट की सत्यता और वारदात से इसके संबंध की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को आया नगर में 30 वर्षीय जिम ट्रेनर विजय कुमार पर दो हमलावरों ने हमला किया था। 

फायरिंग के बाद हिमांशु भाऊ गैंग का दावा

बदमाशों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें विजय की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने करीब 10 से 12 गोलियां चलाईं। मृतक के परिवार ने भी विजय को कई गोलियां लगने की बात कही है। सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा विजय हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें आया नगर में हुई हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। 

हिमांशु भाऊ गैंग के नेटवर्क की जांच तेज

पोस्ट में गैंग से जुड़े कुछ संदेश भी लिखे गए हैं। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की पुष्टि करने के साथ-साथ इसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ भारत में अपने नेटवर्क और शूटर्स के जरिए किस तरह वारदातों को अंजाम दे रहा है। नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में भी सामने आया था नाम गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में भी हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आया था। 

CCTV फुटेज से खुलेगा हत्याकांड का राज

कुछ ही समय के अंतराल में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इन दोनों मामलों में कई राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे बढ़ रही जांच आया नगर हत्याकांड की जांच में पुलिस को CCTV फुटेज मिले हैं। 

फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान जारी

इन्हीं फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट, CCTV फुटेज और अन्य सबूतों को जोड़कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें