Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विकास की सौगात :  राजस्व मंत्री ने 27 लाख से अधिक…
विकास कार्यों का भूमिपूजन करते राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
विकास कार्यों का भूमिपूजन करते राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास की सौगात :  राजस्व मंत्री ने 27 लाख से अधिक की नई योजनाओं का ऐलान 

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत झोंका में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर 27 लाख रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं की घोषणा की। साथ ही महिला मंडलों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया और ग्रामीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 10:20 AM · अपडेट: 05 Jul 2026, 12:42 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत झोंका में शुक्रवार को कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर 27 लाख रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं की भी घोषणा की।  

कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

 ग्राम झोंका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री ने महामाया मंदिर सामुदायिक भवन, केश डबरी प्रवेश द्वार, पचरी निर्माण, महतारी सदन, मुक्तिधाम शेड, तालाब गहरीकरण और रंगमंच भवन जैसे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं कुर्मीपारा में नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उसे ग्रामीणों को समर्पित किया। ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।  

ग्रामीन क्षेत्रों में बेहतर सड़क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध  

ग्रामीणों की मांग पर नई विकास योजनाओं की घोषणा कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने प्राथमिक शाला में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, छापड़ तालाब के गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये, मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, तालाबों में पचरी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन और ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इन घोषणाओं की कुल राशि 27 लाख रुपये से अधिक है। 

महिला समूहों को भी मिलेगी आर्थिक सहायता

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्व मंत्री ने जागृति महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और महिला संगठनों को मजबूत बनाकर गांवों की आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, बलौदाबाजार जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत झोंका के सरपंच हरीराम धुव सहित कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से भी मंत्री को अवगत कराया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें