Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › ओटीटी › Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ अब O…
Dhamaal 4 OTT Release(Image Source: Social Media)
Dhamaal 4 OTT Release(Image Source: Social Media)
ओटीटी

Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ अब OTT पर, इस दिन Netflix पर होगी स्ट्रीम

Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘धमाल 4’ 4 सितंबर 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। थिएटर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹230.10 करोड़ की कमाई की है।

य
प्रकाशित: 01 Sep 2026, 05:56 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:39 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब डिजिटल रिलीज की तैयारी कर ली है। 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऐसे में जिन लोगों ने फिल्म थिएटर में नहीं देखी, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है। 
123 तेलुगू की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 4 सितंबर 2026 से Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। सिनेमाघरों में लगभग आठ सप्ताह तक चलने के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही है। थिएटर में फिल्म का मजा लेने से चूक गए दर्शक अब सितंबर के पहले हफ्ते में इसे घर पर देख सकेंगे। फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी कॉमेडी के साथ एडवेंचर और खजाने की तलाश कहानी का अहम हिस्सा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का प्रदर्शन

कमाई के मामले में भी ‘धमाल 4’ ने अपनी फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹230.10 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही ‘धमाल 4’ साल 2026 की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी अपनी जगह बनाने में सफल रही है।

क्या है ‘धमाल 4’ की कहानी?

फिल्म की कहानी गुड्डू और जॉनी नाम के दो एंटीक शॉप मालिकों से शुरू होती है। दोनों को एक ऐसे छिपे हुए खजाने के बारे में जानकारी मिलती है, जिसका रहस्य पृथ्वी से जुड़ा हुआ है। लेकिन खजाने तक पहुंचने की उनकी कोशिश आसान नहीं रहती। कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब अनाड़ी समुद्री डाकू अधूरा पृथ्वी को किडनैप कर लेता है और खजाने से जुड़ा नक्शा भी नष्ट हो जाता है। इसके बाद आदि, मानव और लल्लन भी इस रहस्यमयी खजाने की तलाश में जुट जाते हैं। फिर शुरू होती है गलतफहमियों, कॉमेडी, भागदौड़ और रोमांच से भरी कहानी। जंगल से लेकर खजाने की खोज तक कई घटनाएं किरदारों को अलग-अलग परिस्थितियों में उलझाती हैं। सभी की नजर उस रहस्यमयी खजाने पर टिकी है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह ‘M’ अक्षर के नीचे छिपा हुआ है। अब थिएटर रिलीज के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर ‘धमाल 4’ को दर्शकों से किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है।

अजय देवगन के साथ ये कलाकार भी आए नजर

‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म के प्रोडक्शन से इंद्र कुमार के अलावा अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक जुड़े हैं। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें