Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम Balaghat Tiger Attack: 6 महीनों में 6 मौतों से दहला कान्हा बफर जोन, विधायक ने सीएम के सामने उठाई सुरक्षा की मांग Bastar News: जमीन में गांजा गाड़कर छुपाया था माल, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त
W 𝕏 f
होम धमतरी Dhamtari News: कांजी हाउस में मृत गाय मिलने से मच…
Protest by cow protectors at the Dhamtari cattle pound(Image Source: Keertiman Media)
Protest by cow protectors at the Dhamtari cattle pound(Image Source: Keertiman Media)
धमतरी

Dhamtari News: कांजी हाउस में मृत गाय मिलने से मचा हड़कंप, गौ सेवकों ने किया प्रदर्शन

Dhamtari News: नगर निगम के कांजी हाउस में मृत गाय मिलने के बाद गौ सेवकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कांजी हाउस में चारे, इलाज और रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने तथा परिसर में कीचड़ फैले होने का आरोप लगाया। गौ सेवकों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और गौवंश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
01 Sep 2026, 02:26 PM
धमतरी
Dhamtari News: नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में एक गाय के मृत मिलने के बाद मंगलवार को गौ सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। गौ सेवक कांजी हाउस के सामने धरने पर बैठ गए और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गौवंश की देखभाल और सुविधाओं में सुधार की मांग की। गौ सेवकों का कहना है कि उन्होंने कांजी हाउस का निरीक्षण किया था। इस दौरान परिसर में एक गाय मृत अवस्था में मिली। इसके बाद उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कीचड़ और अव्यवस्था को लेकर लगाए आरोप

प्रदर्शन कर रहे गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि कांजी हाउस में गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, रहने की जगह और उपचार की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि परिसर में जगह-जगह कीचड़ जमा है, जिससे मवेशियों को काफी परेशानी हो रही है। गौ सेवकों ने दावा किया कि खराब परिस्थितियों के कारण गौवंश के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। गौ सेवक डाकेश्वर साहू ने कहा कि कांजी हाउस में गौवंश के ठहरने, चारे और इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। 

बोले- अधिकारी मौके पर पहुंचकर देखें व्यवस्था

उन्होंने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा तत्काल आवश्यक सुधार कराने की मांग की। डाकेश्वर साहू ने कहा कि कांजी हाउस की मौजूदा स्थिति में गौवंश के लिए रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल केवल बयानों तक सीमित न रहे, बल्कि इसके लिए जमीनी स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौ सेवकों ने स्पष्ट किया कि जब तक सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनसे चर्चा नहीं करते और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें