Tuesday, 28 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान
W 𝕏 f
होम रायपुर खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोर…
रायपुर चोरी आरोपी गिरफ्तार
रायपुर चोरी आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायपुर

खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी

रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में कारोबारी का रसोइया महेंद्र कुमार यादव मास्टरमाइंड निकला, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jul 2026, 11:27 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मोवा स्थित अशोका आइकन में रहने वाले कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर से चोरी हुए करीब 70 लाख रुपए के सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में कारोबारी का ही रसोइया वारदात का मुख्य आरोपी निकला है, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पंकज अग्रवाल 26 जुलाई को अपने परिवार के साथ नवा रायपुर गए हुए थे।
घर की जिम्मेदारी रसोइया महेंद्र कुमार यादव के पास थी। महेंद्र को उन्होंने 14 जुलाई को ही काम पर रखा था। परिवार जब वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन पीछे का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवर और बड़ी मात्रा में नकदी गायब है।

CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज

इसके बाद कारोबारी ने पंडरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी रायपुर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में रसोइया महेंद्र यादव घर से एक बैग लेकर निकलता हुआ दिखाई दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी नजर आया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अलग-अलग रास्तों से महाराष्ट्र के नागपुर पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी।

नागपुर रेलवे स्टेशन से पकड़े गए आरोपी 

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे सुरक्षा बल की मदद से नागपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 51.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 70 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की योजना कब और कैसे बनाई गई थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें