Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन बवाल : बायो CNG प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, भारी हंगामे के बीच रुका निर्माण महीनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा : सरकारी धान में लाखों का झोल, महीनों से फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार सुरक्षा अभियान : रथयात्रा में सरेआम चाकू चमकाकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन बवाल : बायो CNG प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, भारी हंगामे के बीच रुका निर्माण महीनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा : सरकारी धान में लाखों का झोल, महीनों से फरार समिति प्रभारी गिरफ्तार सुरक्षा अभियान : रथयात्रा में सरेआम चाकू चमकाकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर घिनौना खेल : मन्नत पूरी कराने गए नाबालिग से ढोंगी…
रायपुर ढोंगी पीर गिरफ्तार
रायपुर ढोंगी पीर गिरफ्तार
रायपुर

घिनौना खेल : मन्नत पूरी कराने गए नाबालिग से ढोंगी पीर ने की अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (ईदगाहभाठा इलाका) में एक ढोंगी पीर द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ मन्नत पूरी करने के बहाने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।आरोपी की पहचान: आरोपी का नाम पीर मुस्तकीम बेग (40 वर्ष) है, जो मूल रूप से खैरागढ़ जिले का रहने वाला है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 09:29 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ईदगाहभाठा इलाके से आस्था और विश्वास को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ खैरागढ़ जिले के रहने वाले 40 वर्षीय ढोंगी पीर मुस्तकीम बेग ने मन्नत पूरी कराने आए एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। यह वारदात 15 जून की है, जब पीड़ित अपनी किसी मुराद के सिलसिले में आरोपी के पास पहुंचा था। 

आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर नाबालिग को कमरे में बुलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद, अंधविश्वास का झांसा देते हुए उसने लड़के के कपड़े उतरवाए, उसे कमरे में गोल-गोल घूमने पर मजबूर किया और जबरन अपने पैर चूमने को कहा। इस घिनौनी और अश्लील हरकत के बाद आरोपी ने पीड़ित को वापस भेज दिया।

मन्नत के नाम पर बिछाया जाल

आस्था की आड़ में छिपे इस भेड़िये का सच तब सामने आया, जब महज 17 साल का एक मासूम अपनी कोई मुराद पूरी कराने की आस में इसके ठिकाने पर पहुंचा। ईदगाहभाठा के एक बंद कमरे में पीर मुस्तकीम बेग घात लगाए बैठा था। जैसे ही बच्चा कमरे के अंदर दाखिल हुआ, ढोंगी ने सबसे पहले पीछे से दरवाजा बंद कर सांकल चढ़ा दी। मासूम को भनक तक नहीं थी कि जिसे वह अपनी तकदीर बदलने वाला रहनुमा समझ रहा है, वह अंदर कमरा बंद करते ही अपनी हवस और घिनौनी साजिश का जाल बुनने लगा है।

मुराद पूरी करने के बहाने शर्मनाक करतूत

इसके बाद पीर ने नाबालिग लड़के से कहा कि उसकी मुराद पूरी हो जाएगी| अपनी शर्मनाक हरकत को अंजाम देने के लिए उसने बच्चे की कपड़े उतरवा दिए| करीब 5 मिनट तक बच्चे को कमरे में गोल-गोल घूमने के लिए कहा| आरोपी इतने पर भी नहीं रुका और पीड़ित से जबरन पैर चूमने के लिए कहा| बोला कि पैर चूमने से मुराद पूरी हो जाएगी|अश्लील हरकतों को अंजाम देने के बाद उसने बच्चे को कपड़े पहनाकर वापस भेज दिया|

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ढोंगी पीर की इस हरकत के बाद पीड़ित और उसका परिवार डरा और सहमा हुआ है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), धारा 11(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है| मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए| इसके बाद आरोपी से गहन पूछताछ की गई और घेराबंदी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है|

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें