Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर फैसला : कन्फर्म टिकट बेचकर दूसरे यात्री को दी सीट…
Vistara पर उपभोक्ता आयोग का जुर्माना
Vistara पर उपभोक्ता आयोग का जुर्माना
रायपुर

फैसला : कन्फर्म टिकट बेचकर दूसरे यात्री को दी सीट, Vistara पर 1.10 लाख का जुर्माना

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कन्फर्म टिकट रद्द करने और सेवा में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में विस्तारा एयरलाइंस पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने शिकायतकर्ता एडीजे भूपेंद्र कुमार वासनीकर को मानसिक क्षतिपूर्ति देने का आदेश देते हुए कहा कि तय समय में भुगतान नहीं होने पर एयरलाइन को ब्याज भी देना होगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 10:40 AM · अपडेट: 20 Jul 2026, 05:35 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरलाइन सेवा में लापरवाही को गंभीर मानते हुए विस्तारा एयरलाइंस पर 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। आयोग ने माना कि यात्री के साथ सेवा में कमी और अनुचित व्यापारिक व्यवहार किया गया। 
आदेश के अनुसार, इस राशि में 10 हजार रुपए मुकदमे के खर्च के रूप में शामिल हैं, जबकि शेष रकम शिकायतकर्ता को मानसिक पीड़ा और असुविधा के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि 45 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो पूरी राशि पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। यह मामला कांकेर में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) भूपेंद्र कुमार वासनीकर से जुड़ा है। वे परिवार के साथ कश्मीर घूमने के बाद 28 मई 2023 को दिल्ली से रायपुर लौट रहे थे।

तीन घंटे तक नहीं मिला बोर्डिंग पास

यात्रा के लिए उन्होंने 9 मई को ही 23,156 रुपए का भुगतान कर विस्तारा एयरलाइंस की चार कन्फर्म टिकटें बुक कर ली थीं। निर्धारित उड़ान से करीब चार घंटे पहले वे परिवार सहित दिल्ली एयरपोर्ट भी पहुंच गए थे। शिकायत के अनुसार, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी एयरलाइन कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक बोर्डिंग पास जारी नहीं किया। बाद में उड़ान रवाना होने से लगभग एक घंटे पहले उन्हें बताया गया कि फ्लाइट ओवरबुक हो चुकी है और उनका कन्फर्म टिकट रद्द कर दिया गया है। हालांकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को उसी उड़ान से रायपुर भेज दिया गया, लेकिन एडीजे को दिल्ली में ही रुकना पड़ा।

अगले दिन दूसरी एयरलाइन से लौटना पड़ा रायपुर

कन्फर्म टिकट रद्द होने के कारण एडीजे को अगले दिन इंडिगो एयरलाइंस की नई टिकट खरीदनी पड़ी। इसके लिए उन्होंने 18,823 रुपए अतिरिक्त खर्च किए और तब जाकर रायपुर लौट सके। इस पूरी घटना के बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुंडू और सदस्य आनंद वर्गीस की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि एडीजे ने जिस टिकट को 9 मई को 7,204 रुपए में खरीदा था, उसी सीट को एयरलाइन ने यात्रा वाले दिन कथित तौर पर लगभग 40 हजार रुपए में किसी अन्य यात्री को बेच दिया। 

एयरलाइन की दलील आयोग ने नहीं मानी

एयरलाइन की ओर से कहा गया कि वैकल्पिक उड़ान उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमानुसार टिकट राशि का चार गुना रिफंड दे दिया गया था। लेकिन आयोग ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। आयोग ने कहा कि जब शिकायतकर्ता अगले ही दिन दूसरी एयरलाइन से टिकट लेकर यात्रा कर सके, तो यह स्पष्ट है कि वैकल्पिक उड़ानों की सुविधा उपलब्ध थी। ऐसे में एयरलाइन का दावा तथ्यों से मेल नहीं खाता और यह सेवा में स्पष्ट कमी का मामला है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें